{"_id":"603a5d58d83a3a6fc07876db","slug":"apply-for-113-assistant-professor-posts-in-mnnit-online-application-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएनएनआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पदों के लिए मांगे आवेदन, ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएनएनआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पदों के लिए मांगे आवेदन, ऑनलाइन आवेदन शुरू
Sun, 28 Feb 2021 01:27 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
mnnit prayagraj
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। संस्थान की ओर से असिस्टेेंट प्रोफेसर के 113 पदों पर नोटिफिकेशन के साथ ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 15 मार्च ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे, अभ्यर्थी आवेदन की हार्ड कॉपी 22 मार्च तक संस्थान में जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल में होगी आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग
एमएनएनआईटी के रजिस्ट्रार डॉ. सर्वेश तिवारी ने बताया कि संस्थान में अलग-अलग ब्रांच में असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पदों के लिए आवेदन मांगने के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान की ओर से जारी 113 पदों में 40 अनारक्षित, 16 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), 29 अन्य पिछडे वर्ग (ओबीसी), 18 अनुसूचित जाति (एससी) एवं 10 अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं दिव्यांग के छह पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रजिस्ट्रार ने बताया कि मार्च में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अप्रैल में आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग पूरी कर ली जाएगी। संस्थान की ओर से अप्रैल के अंतिम एवं मई के पहले सप्ताह में इन पदों के लिए साक्षात्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के पुराने फार्म मान्य
एमएनएनआईटी की ओर से पूर्व में भी असिस्टेंट प्रोफेसर के 108 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग पूरी करके मार्च 2020 में इन पदों के लिए साक्षात्कार होना था। मार्च 2020 में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के कारण संस्थान को इंटरव्यू रोकना पड़ा था। संस्थान ने पूर्व में घोषित भर्ती को निरस्त करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पदों के लिए नया विज्ञापन जारी किया है। रजिस्ट्रार ने बताया कि पूर्व में जो अभ्यर्थी आवेदन किए हैं, उनके पुराने आवेदन मान्य होंगे। उन्हें नया आवेदन नहीं करना है।
विज्ञापन