फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Applications started for 13 posts of computer assistant, exam will be conducted in two phases

UPPSC : कंप्यूटर सहायक के 13 पदों के लिए आवेदन शुरू, दो चरणों में होगी परीक्षा

Tue, 01 Jul 2025 07:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 07:56 PM IST
सार

कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा-2025 के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस परीक्षा के तहत आयोग में कंप्यूटर सहायक के 13 पदों पर भर्ती होगी। आयोग की वेबसाइट पर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Applications started for 13 posts of computer assistant, exam will be conducted in two phases
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा-2025 के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस परीक्षा के तहत आयोग में कंप्यूटर सहायक के 13 पदों पर भर्ती होगी। आयोग की वेबसाइट पर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने व ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि एक अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि आठ अगस्त 2025 तय की गई है। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है। बिना ओटीआर नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया दो चरणों में लिखित परीक्षा व टाइप टेस्ट के माध्यम से पूरी होगी। लिखित परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार का बहुविकल्पीय होगा। प्रश्नपत्र की अवधि डेढ़ घंटे होगी। कुल 100 प्रश्न होंगे व पूर्णांक 100 अंकों का होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा के आधार पर रिक्त पदों के मुकाबले 10 गुना अभ्यर्थियों को हिंदी टाइप टेस्ट के लिए सफल घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में कंप्यूटर पर हिंदी टाइप टेस्ट होगा, जो अर्हकारी प्रकृति का होगा। अभ्यर्थियों की श्रेष्ठता का निर्धारण केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। टाइप टेस्ट की अवधि पांच मिनट होगी। टाइप टेस्ट में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होना आवश्यक है। केवल ऐसे अभ्यर्थियों के चयन पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने टाइप टेस्ट में न्यूनतम गति प्राप्त की हो।

परीक्षा योजना

डेढ़ घंटे की लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे। इनमें सामान्य हिंदी, सामान्य बुद्धि परीक्षण, सामान्य ज्ञान व कंप्यूटर ज्ञान के 25-25 प्रश्न शामिल होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा। लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत प्रश्न पर एक तिहाई अंक (0.33) की कटौती होगी।

शैक्षिक अर्हता

अनिवार्य- किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा या डोयक या नाइलेट सोसाइटी से ‘ओ’ स्तर के डिप्लोमा के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण हो।

अधिमानी- अन्य बातों के समान होने पर सीधी भर्ती के मामले में ऐसे अभ्यर्थी को अधिमान दिया जाएगा, जिसने प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो या राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed