फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Applications start for RO / ARO recruitment, recruitment will be done for 337 posts

Sarkari Naukari : आरओ/एआरओ भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 337 पदों के लिए होगी भर्ती, विस्तृत विज्ञापन जारी

Sat, 06 Mar 2021 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Applications start for RO / ARO recruitment, recruitment will be done for 337 posts
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 337 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने भर्ती का विस्तृत विज्ञापन भी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इससे पूर्व वर्ष 2017 में आरओ/एआरओ भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। 

विज्ञापन


आरओ/एआरओ-2021 के तहत ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि एक अप्रैल और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल निर्धारित की गई है। कुल 337 पदों में सामान्य चयन के 228 और विशेष चयन के 109 पद शामिल हैं। विशेष चयन के तहत उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (लेखा) के चार रिक्त पदों में ओबीसी एवं एससी श्रेणी के लिए दो-दो पद आरक्षित हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश सचिवालय में सहायक समीक्षा आधिकारी के रिक्त 105 पदों में एससी श्रेणी के लिए 50, ओबीसी श्रेणी के लिए 48 और एसटी श्रेणी के लिए सात पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन

Applications start for RO / ARO recruitment, recruitment will be done for 337 posts
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

आरओ/एआरओ-2021 के तहत उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी, समीक्षा अधिकारी (लेखा), समीक्षा अधिकारी (हिंदी), समीक्षा अधिकारी (उर्दू), सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा), राजस्व परिषद में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती होनी है। आरओ/एआरओ-2021 की प्रारंभिक परीक्षा एक अगस्त को प्रस्तावित है। प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले 13 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया जाएगा।

Applications start for RO / ARO recruitment, recruitment will be done for 337 posts
uppsc

अभिलेख प्रस्तुत न करने पर 16 प्रवक्ताओं का चयन निरस्त

उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (इसकी इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान-डायट) के तहत छह विषयों में प्रवक्ता पद पर चयनित 17 अभ्यर्थियों का चयन अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने के कारण निरस्त कर दिया है। उनकी जगह श्रेष्ठताक्रम के अनुसार नए अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति की गई है। 

प्रवक्ता अंग्रेजी के चयनित अभ्यर्थियों डॉ. हरिश्चचंद्र, अनुज कुमार अग्रवाल, शाहिद हुसैन एवं एवरन सिंह का चयन निरस्त कर उनके स्थान पर श्रेष्ठताक्रमानुसार क्रमश: शबनाज,, श्याम सुंदर पाठक एवं मेवाराम को चयन के लिए संस्तुत किया गया है। वहीं, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के लिए चयनित सत्यम मिश्र, बृजेश कुमार चौरसिया, पीयूष कुमार अग्रवाल एवं ज्योति सक्सेना का अभ्यर्थन निरस्त करते हुए उनकी जगह क्रमश: गणेश कुमार, नीरज मणि तिवारी, जितेंद्र कुमार एवं मृदुला सिंह के चयन की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन

Applications start for RO / ARO recruitment, recruitment will be done for 337 posts
JOB UPPSC
प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा पद के लिए चयनित शिप्रा श्रीवास्तव, मीरा सिंह एवं अनंत कुमार का अभ्यर्थन निरस्त करते हुए उनकी जगह तारा देवी, सपना तिवारी एवं रवि यादव के चयन की संस्तुति की गई है। प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र के पद पर चयनित ललित मोहन जोशी, अजय कुमार यादव एवं शिवमूर्ति की जगह क्रमश: मनीष मोहन श्रीवास्तव, सपना एवं इंदुबाला रावत का नाम चयन के लिए संस्तुत किया गया है। 

प्रवक्ता कला के लिए चयनित आशुतोष सिंह एवं ऋषि नारायण का अभ्यर्थन निरस्त कर उनकी जगह क्रमश: आशीष कुमार मौर्य एवं मुकेश सिंह के चयन की संस्तुति की गई है। आशीष कुमार मौर्य पूर्व में ओबीसी श्रेणी में चयनित हुए थे और अब उन्हें अनारक्षित श्रेणी में चयनित किया गया है। ऐसे में ओबीसी श्रेणी का एक पद रिक्त होने पर राजकुमार के चयन की संस्तुति की गई है। प्रवक्ता सांख्यिकी पद के लिए चयनित गौरव गुप्ता का अभ्यर्थन निरस्त कर पूर्व में ओबीसी श्रेणी में चयनित अशोक कुमार यादव का नाम अनारक्षित श्रेणी में चयन के लिए संस्तुत किया गया है और ओबीसी का एक पद खाली होने पर सुरेंद्र प्रसाद के चयन की संस्तुति की गई है।

विधीक्षण अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 21 मार्च को

विधीक्षण अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2020 का आयोजन 21 मार्च को प्रयागराज और लखनऊ के केेंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक सत्र में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक होगी। इसमें सामान्य अध्ययन एवं विधि संबंधी सवाल पूछे जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी ई-प्रवेशपत्र एवं अनुदेशक डाउनलोड कर आईडी प्रूफ एवं दो फोटो के साथ परीक्षा केंद्रों में पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed