फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Applications of 85 candidates related to staff nurse examination canceled

Prayagraj News: स्टाफ नर्स परीक्षा से जुड़े 85 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Applications of 85 candidates related to staff nurse examination canceled
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स एलोपैथ (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा-2023 में शामिल होने जा रहे 85 अभ्यर्थियों के आवेदन विज्ञापन में शामिल अनिवार्य शैक्षिक अर्हताएं/पात्रताएं धारित न करने के कारण निरस्त कर दिए हैं। इनमें स्टाफ नर्स पुरुष पद से संबंधित 17 और स्टाफ नर्स महिला पद से संबंधित 68 अभ्यर्थी शामिल हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से 21 जुलाई तक आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन

आयोग के कैलेंडर में मुख्य परीक्षा 28 जुलाई 2024 को प्रस्तावित है। पुरुष वर्ग में कक्षा 10 के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र संलग्न न करने पर तीन अभ्यर्थियों, मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र में अभ्यर्थी के हस्ताक्षर न होने एवं कक्षा 12 का अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र संलग्न न होने पर एक-एक अभ्यर्थी, मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र संलग्न न होने पर तीन, मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र के साथ कोई भी शैक्षिक अभिलेख संलग्न न करने पर छह और मुख्य परीक्षा में डीएफएफ श्रेणी के तहत दावा और उसके समर्थन में प्रमाणपत्र संलग्न न करने पर तीन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, महिला वर्ग में आवेदित आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्र संलग्न न होने पर छह अभ्यर्थियों, मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र संलग्न न होने पर 11 अभ्यर्थियों, मुख्य परीक्षा के अपूर्ण आवेदन पत्र प्रेषित करने पर तीन, कक्षा 12 का अंकपत्र संलग्न न करने पर एक, अधिव्यस्कता के मामले में एक, मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र पर अभ्यर्थी के हस्ताक्षर ने होने पर 10, बीएससी नर्सिंग का परीक्षा परिणाम विज्ञापन के अनुसार नियत अंतिम तिथि के बाद आने के कारण 13 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा महिला वर्ग में ही आवेदन पत्र में अंकित नाम और संलग्न शैक्षणिक प्रपत्रों में अंकित नाम में भिन्नता होने के कारण एक, मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र के साथ कोई भी शैक्षणिक अभिलेख संलग्न न करने पर 15 और आवेदन पत्र में अंकित जन्मतिथि एवं संलग्न कक्षा 10 के प्रमाणपत्र में अंकित जन्मतिथि में भिन्नता होने के कारण छह अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। आयोग के उप सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार अगर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो वह 21 जुलाई शाम पांच बजे तक पुष्ट प्रमाण सहित अपने प्रत्यावेदन आयोग कार्यलय को उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed