{"_id":"66e204a2cf800a22d30883d4","slug":"applications-for-state-teacher-award-from-16-allahabad-news-c-262-1-slp1001-124339-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 16 से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 16 से आवेदन
विज्ञापन
राज्य अध्यापक पुरस्कार शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए 16 सितंबर से 15 अक्तूबर तक शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए इन तिथियों में ही आवेदन होंगे। शिक्षक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। माध्यमिक के राजकीय, एडेड, वित्तविहीन व संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व अध्यापक आवेदन कर सकते हैं।
16 से 30 अक्तूबर तक आवेदनों की जांच कर जनपदीय समिति मंडल स्तरीय समिति को भेजेगी। 31 से 14 नवंबर तक निदेशालय समिति को मंडलीय समिति प्रस्ताव भेजेगी। 15 से 29 नवंबर के बीच निदेशालय समिति प्रस्ताव को राज्य चयन समिति को ऑनलाइन भेजेगी। राज्य समिति 30 नवंबर से 13 दिसंबर तक चयन की प्रक्रिया पूरी करेगी। 14 दिसंबर को चयनित अध्यापकों को पुरस्कार दिया जाएगा। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को आवेदन के संबंध में पत्र भेजा गया है।