{"_id":"5d7aafc08ebc3e93c734b0cc","slug":"application-to-be-filled-online-before-pcs-interview-allahabad-news-ald2547253110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस इंटरव्यू से पहले ऑनलाइन भरना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस इंटरव्यू से पहले ऑनलाइन भरना होगा आवेदन
विज्ञापन
Application to be filled online before PCS interview
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। पीसीएस-2017 के अभ्यर्थियों को 16 सितंबर से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू से पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और आवेदन पत्र को मुद्रित करते हुए आवश्यक अभिलेखों के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा। इस बाबत बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद मिश्र की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
अभ्यर्थियों को आवश्यक सूचनाएं आयोेग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्मेट पर भरनी होंगी। अभ्यर्थी ‘सैंपल स्नैपशॉट’ के आधार पर पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही ऑनलाइन फार्मेट भरें। ऑनलाइन फॉर्मेट भरने के बाद उसे सब्मिट करते हुए मुद्रित करना होगा। इसके अलावा पदों का विवरण, जाति प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के प्रमाणपत्र, दिव्यांगता के प्रमाणपत्र, भूतपूर्व सैनिक के प्रमाणपत्र के प्रारूप की पीडीएफ फाइल भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन भरे गए फॉर्म सेट के साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों/प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों का एक सेट तैयार करना होगा।
अभ्यर्थियों को अपनी पांच फोटो भी लानी होगी, जिसमें दो फोटो राजपत्रित अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित होंगी। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन पहुंचना है। इसके अलावा तीन प्रकारण के प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश की महिला अभ्यर्थी को पिता पक्ष से सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को दावे के समर्थन में (वेबसाइट पर उपलब्ध) निर्धारित नवीनतम प्रारूप पर जारी जाति प्रमाण पत्र और केंद्र अथवा राज्य सरकार में कार्यरत अभ्यर्थियों को सेवायोजक द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र मूल रूप से प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
पीसीएस-2018 अभ्यर्थियों के लिए बढ़ेंगे मौके
प्रयागराज। पीसीएस-2017 का इंटरव्यू 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है और आखिरी साक्षात्कार 30 सितंबर को होगा। पूरी संभावना है कि अंतिम चयन परिणाम 18 अक्तूबर को आयोजित होने जा रही पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा से पहले आ जाए। ऐसे में पीसीएस-2018 के अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ जाएंगे और स्पर्धा भी कुछ कम हो जाएगी।
अभ्यर्थी यही मांग कर रहे थे कि पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा से पहले पीसीएस-2017 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाए। अमूमन अच्छे पदों पर चयन के बाद अभ्यर्थी अगली परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं और इससे अगली परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ जाते हैं। अगर 2017 का अंतिम चयन परिणाम 2018 की मुख्य परीक्षा से पहले आ जाता है तो 2017 की परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी जैसे पदों पर चयनित होने वाले ज्यादा अभ्यर्थी 2018 की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं होंगे और ऐसे में पीसीएस-2018 के अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ जाएंगे। आयोग की ओर से 16 से 30 सितंबर तक इंटरव्यू प्रतिदिन कराया जाएगा। साप्ताहिक अवकाश पर भी साक्षात्कार होगा। माना जा रहा है कि आयोग ने छुट्टी के दिन भी इंटरव्यू इसलिए कराए जाने का निर्णय लिया है, ताकि पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा से पहले 2017 का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जा सके।