फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application started for PhD admission in open university

मुक्त विवि में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Wed, 08 Jun 2022 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Application started for PhD admission in open university
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 के तहत पीएचडी प्रवेश के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। मुक्त विश्वविद्यालय में पीएचडी की पढ़ाई रेगुलर मोड में कराई जाएगी। कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने पीएचडी प्रवेश सूचना विवरणिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश परीक्षा समिति के संयोजक प्रो. पीके पांडेय के अनुसार पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और प्रवेश परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन और प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि विलंब शुल्क के साथ 15 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि संशोधन अवधि 16 से 20 जुलाई किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 26 जुलाई को अपलोड कर दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 20 अगस्त को प्रस्तावित है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी तथा इसमें 70 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें 50 फीसदी प्रश्न रिसर्च मेथाडोलॉजी और 50 फीसदी प्रश्न संबंधित विषय से पूछे जाएंगे। मीडिया प्रभारी डॉ प्रभात चंद्र मिश्र प्रवेशार्थियों की सुविधा के लिए ई-प्रॉस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 विषयों की 45 सीटों पर होंगे दाखिले
इस बार प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 12 विषयों कंप्यूटर विज्ञान, न्यूट्रीशन फूड एंड डाइटेटिक्स, पत्रकारिता एवं जनसंचार, मध्ययुगीन और आधुनिक इतिहास, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, व्यवसाय प्रशासन और व्यवसाय प्रबंधन, शिक्षा शास्त्र, संस्कृत और प्राकृत भाषा, सांख्यिकी, हिंदी और आधुनिक भारतीय भाषाएं तथा भूगोल में निर्धारित 45 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed