फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application for recruitment to 28 posts of divisional inspector started

संभागीय निरीक्षक के 28 पदों पर भर्ती को आवेदन शुरू

Wed, 04 Nov 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Application for recruitment to 28 posts of divisional inspector started
संभागीय निरीक्षक के 28 पदों पर भर्ती को आवेदन शुरू
विज्ञापन

प्रयागराज। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा 2020 के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संभागीय निरीक्षक के 28 पदों पर भर्ती होनी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने परीक्षा से संबंधित विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर भी जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि तीन दिसंबर और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर निर्धारित की गई है।
परीक्षा के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिनकी आयु एक जुलाई 2020 को कम से कम 21 वर्ष हो और 40 वर्ष से अधिक न हो। यानी अभ्यर्थी का जन्म दो जुलाई 1980 से पूर्व और एक जुलाई 1999 के बाद का नहीं होना चाहिए। लिखित परीक्षा में एससी एवं एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम दक्षता मानक 35 फीसदी और अन्य वर्गों के लिए 40 फीसदी निर्धारित होगा। इससे कम अंक पाने पर अभ्यर्थी अनर्ह माने जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन में एक बार त्रुटि संशोधन का मौका भी दिया जाएगा। परीक्षा प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। अंतिम रूप से प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या के आधार पर आयोग की सुविधानुसार जिला/केंद्रों की संख्या घटाई/बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी और इसके बाद प्रायोगिक परीक्षा भी होगी। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। एक पेपर की परीक्षा 60 अंकों की होगी, जिसे हल करने के लिए दो घंटे मिलेंगे और दूसरे पेपर की परीक्षा 120 अंकों की होगी एवं इसके लिए तीन घंटे मिलेंगे। प्रायोगिक परीक्षा 100 अंकों की होगी और अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 फीसदी अर्हकारी अंक प्राप्त करने होंगे, लेकिन इस परीक्षा के अंक संपूर्ण चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की श्रेष्ठता निर्धारण में नहीं जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल की परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम) में डिप्लोमा या मेकेनिकल इंजीनियरिंग (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम) में राज्य प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रदत्त डिप्लोमा या इन विधा/शाखाओं में किसी में केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा समकक्ष घोषित कोई अर्हता। किसी प्रख्यात ऑटोमोबाइल कर्मशाला में, जो पेट्रोल और डीजल इंजन से युक्त हल्की मोटर गाड़ियों, भारी माल गाड़ियों और भारी यात्री गाड़ियों, दोनों का मरम्मत कार्य करता हो, कम सक कम एक वर्ष का कार्य करने का अनुभव। ऐसा ड्राइविंग लाइसेंस धारक होना आवश्यक है जो उसे मोटर साइकिल, भारी माल गाड़ियों और भारी यात्री गाड़ियों चलाने के लिए प्राधिकृत करता हो। देवनागिरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का सम्यक ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed