फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Registered workers doubled in a month now employment challenge in prayagraj

Prayagraj News: एक महीने में दोगुने हुए पंजीकृत श्रमिक, अब रोजगार की चुनौती

Fri, 28 Aug 2020 11:48 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2020 11:48 AM IST
सार

पंजीकृत श्रमिकों की संख्या हुई सवा लाख, सितंबर तक ढाई लाख करने का लक्ष्य

विज्ञापन
Registered workers doubled in a month now employment challenge in prayagraj
प्रवासी मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या एक महीने में ही दोगुनी हो गई है। इस समय सवा लाख पंजीकृत श्रमिक हैं। अब इनके लिए रोजगार उपलब्ध कराने की चुनौती है। इतना ही नहीं अगले महीने तक ढाई लाख तक पंजीकरण का लक्ष्य है।
विज्ञापन


जिले में कुल एक लाख 87 हजार श्रमिक पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से 67 हजार ने ही नवीनीकरण कराया। इन्हें केंद्र सरकार की एक हजार रुपये आर्थिक मदद के अलावा अन्य योजनाओं का भी लाभ दिया गया। अब शेष रह गए एक लाख 20 हजार श्रमिकों के नवीनीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। इनके अलावा मनरेगा तथा अन्य योजनाओं में शामिल श्रमिकों का भी श्रम विभाग में पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया है। पंजीकरण और नवीनीकरण का काम श्रम विभाग कार्यालय के अलावा कामन सर्विस सेंटर पर हो रहा है। डीएलसी राकेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों योजनाओं के अंतर्गत अब कुल पंजीकृत श्रमिकों की संख्या सवा लाख हो गई है। 30 सितंबर तक ढाई लाख श्रमिकों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


डिप्लोमा कोर्स के लिए मांगे आवेदन
प्रयागराज। राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में संचालित एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्सेज के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आखिरी तारीख पांच सितंबर है। प्रधानाचार्य की विज्ञप्ति के अनुसार खाद्य प्रसंस्करण एवं कैनिंग ट्रेड में पिछड़ी जाति की दो, बेकीरी एवं कंफेक्शनरी में सामान्य की चार एवं एससी की दो, पाक कला में समान्य की एक सीट खाली है। फोन नंबर 0532-2440070 पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed