फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   application date for admission will be increased if required

जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जाएगी प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि

Thu, 26 Mar 2020 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
application date for admission will be increased if required
जरूरत पड़ने पर बढ़ेगी प्रवेश की आवेदन तिथि
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में इविवि प्रशासन राहत देने को तैयार
लॉकडाउन के कारण छात्र तिथि बढ़ाने की कर रहे मांग
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लॉकडाउन के बीच प्रवेश की प्रक्रिया शुरू किए जाने को लेकर विरोध भी हो रहा है। इस विरोध के बाद इविवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है की जरूरत पड़ी तो ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाएगी।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हो गई है। छात्रनेता इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि देशभर में लॉकडाउन के कारण सभी साइबर कैफे बंद हैं और ऑनलाइन आवेदन करने वाले ज्यादातर छात्र साइबर कैफे पर ही निर्भर होते हैं। छात्रों का कहना है कि साइबर कैफे बंद होने के कारण जो छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, उनके पास 14 तारीख के बाद केवल 10 दिन का समय शेष रह जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को भी पूरा करने में थोड़ा वक्त लगता है, क्योंकि शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना है। इसी आधार पर छात्र मांग कर रहे हैं कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अप्रैल के बाद शुरू की जाए।
विज्ञापन

पिछले साल प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से प्रारंभ हुई थी। छात्र सवाल उठा रहे हैं कि इमरजेंसी की स्थिति में इविवि प्रशासन इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रहा है। उधर, इविवि प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि परिस्थितियों की समीक्षा के बाद ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। आवेदन से संबंधित नोटिस में स्पष्ट कर दिया गया है कि जरूरत पड़ी तो इसकी आखिरी तिथि बढ़ा दी जाएगी। बड़ी संख्या ऐसे छात्रों की भी है जिनके पास अपने घर से ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे छात्र अपने घर से ही कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते हैं। वैसे भी लॉक डाउन की घोषणा 14 अप्रैल तक के लिए की गई है। जो छात्र 14 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन से वंचित रह जाते हैं, उनके पास भी आवेदन के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय होगा। इसके बाद भी छात्रों की समस्याओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा और जरूरत पड़ी तो आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी जाएगी। इविवि प्रशासन का मानना है कि कोई भी छात्र आवेदन से वंचित ना रहे।

सत्र को पिछड़ने से रोकने की कवायद
- इविवि प्रवेश समिति ने पूर्व में तय किया था कि विवि और संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा 12 से 27 मई के बीच करा दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन अभी इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। अगर 14 अप्रैल को लॉक डाउन समाप्त हो जाता है और इविवि प्रशासन को इसके बाद भी आवेदन की अंतिम तिथि कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ानी पड़ती है तो भी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराए जाने की पूरी गुंजाइश होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी तय किया था कि जून के आखिरी सप्ताह तक सभी प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी करते हुए प्रवेश की प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी। अगर यह संभव हुआ तो जुलाई से नए सत्र की शुरुआत की जा सकेगी। हालांकि, की इविवि प्रशासन के समक्ष अभी ढेरों चुनौतियां हैं, जिनसे से निपट पाना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed