फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Apna Dal S stakes claim on Phulpur seat

Prayagraj News: अपना दल एस ने ठोंका फूलपुर सीट पर दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal S stakes claim on Phulpur seat
सम्मेलन के दौरान अपना दल एस ने फूलपुर विधानसभा सीट पर अपना दावा भी ठोंका। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोरांव के पूर्व विधायक जमुना प्रसाद सरोज और विधायक वाचस्पति ने फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी उतारने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने निर्णय पर विचार करना चाहिए। क्योंकि फूलपुर में हमारे ही वोटर हैं जिनके दम पर भाजपा जीत हासिल करती है। ऐसे में समीक्षा करके पार्टी को अपना प्रत्याशी उतारना चाहिए।
विज्ञापन

बतादें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भी अपना दल ने फूलपुर लोकसभा सीट अपने खाते में करने के लिए पूरा जोर लगाया था। नागेंद्र सिंह पटेल ने क्षेत्र में लंबे समय तक कई किलोमीटर पदयात्रा की थी। हालांकि, यह सीट भाजपा के खाते में ही रही। उसने यहां से प्रवीण पटेल को मैदान में उतारा और जीत हासिल की। हालांकि, यह जीत बेहद मामूली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी जानकारों का मानना है कि जब मंच पर अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मौजूद हों, तब विधायकों की ओर से फूलपुर सीट पर दावा पार्टी की सोची समझी रणनीति के तहत ही किया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा अपना दल एस के दबाव में आकर उसे अपनी सीट देती है? क्योंकि लोकसभा चुनाव में बहुमत से दूर रही भाजपा इस बार सहयोगियों पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed