{"_id":"5dbb92bb8ebc3e016c13bc6a","slug":"aparajita-a-human-series-made-as-a-map-of-india-allahabad-news-ald2589311107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिताः भारत के नक्शे के रूप में बनी मानव श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिताः भारत के नक्शे के रूप में बनी मानव श्रृंखला
विज्ञापन
Aparajita: A human series made as a map of India
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। विश्व एकता दिवस पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल की ओर से तेलियरगंज स्थित श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं के अलावा एनसीसी कैडेट्स ने भारत के नक्शे के रूप में मानव शृंखला बनाकर विविधता में एकता का संदेश दिया। इस दौरान एकता के संकल्प के साथ ही नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। इसके बाद कमला नेहरू कैंसर संस्थान की कैंसर रोड विशेषज्ञ डॉ सोनिया तिवारी ने स्तन कैंसर के कारण और बचाव पर प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्राओं, शिक्षिकाओं को विस्तार से जानकारी दी।
डॉ सोनिया ने स्तन कैंसर पर सेमिनार में बताया कि किसी भी तरह की गांठ महसूस होने पर डरें नहीं, तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। उन्होंने बताया कि स्तन कैंसर के लक्षण पहले 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में अधिक पाए जाते थे, लेकिन बदले दौर में अब यह बीमारी किसी भी उम्र में होने लगी है। उन्होंने बताया कि बिना दर्द के भी गांठें स्तन के किसी भी हिस्से में बनती रहती हैं। ऐसे में स्तन में गांठ या दर्द होने पर बिना किसी संकोच से माता, पिता, पति को बताएं। समय रहते उपचार व सजगता से इस बीमारी से बचा जा सकता है। प्रिंसिपल रविंदर विरदी ने आगत अतिथियों का तुलसी का पौधा और पेंटिंग देकर स्वागत किया। इससे पहले अतिथियों ने स्कूल की ओर से चिल्ड्रेन अस्पताल के बच्चों तीमारदारों के लिए खोले गए ‘फूड बैंक’ का भी निरीक्षण किया।
क्षयरोग अस्पताल में 238 नेत्र रोगियों का परीक्षण
प्रयागराज। तेलियरगंज स्थित राजकीय क्षय रोग अस्पताल में मंगलवार को अमर उजाला अपराजिता व लायंस क्लब कैंट के साझा प्रयासों से आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में 238 मरीजों की जांच की गई। डॉ. मनीष राज चौरसिया, डॉ लवकुश एवं नेत्र सहायक राजीव रंजन की टीम ने रोगियों का परीक्षण किया। इस दौरान 32 मरीजों का चयन मोतियाबिंद आपरेशन के लिए किया गया। जबकि, 48 रोगियों को चश्मा वितरित किया जाएगा। नेत्र रोग से पीड़ित बच्चों को टीवी पर सीरियल या गेम शो न देखने की सलाह दी गई। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, वीके चौरसिया, सुनील चौरसिया, मनोज खरे, शनि जायसवाल उपस्थित थे। बिजेंद्र बाजपेयी ने आगत अतिथियों का आभार जताया।

Aparajita: A human series made as a map of India- फोटो : CITY DESK