फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anuragini Singh said: Women Teachers Association is ready to solve the problems of teachers with devotion

अनुरागिनी सिंह बोलीं : कर्तव्य निष्ठा के साथ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है महिला शिक्षक संघ

Mon, 12 Feb 2024 11:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 11:06 AM IST
सार

जिला अध्यक्ष अनुरागिनी सिंह ने कहा कि कर्तव्य निष्ठा के साथ शिक्षिकाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। तीन वर्षों के कार्यकाल में कई नवाचार किए गए। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. मिनी ओहरी ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान आसान तरीके से किया जाता है।

विज्ञापन
Anuragini Singh said: Women Teachers Association is ready to solve the problems of teachers with devotion
पत्रकारों से बातचीत करतीं महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद की ओर से रविवार को संघ के स्थापना दिवस के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संघ की संस्थापिका व प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा कि यह एक ऐसा मंच हैं जहां शिक्षिका व बहनें अपनी बात को रख सकती हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी का भी आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान त्वरित ढंग से होता है।

विज्ञापन





विज्ञापन





जिला अध्यक्ष अनुरागिनी सिंह ने कहा कि कर्तव्य निष्ठा के साथ शिक्षिकाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। तीन वर्षों के कार्यकाल में कई नवाचार किए गए। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. मिनी ओहरी ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान आसान तरीके से किया जाता है। इससे पहले संभव नहीं हो पाता था। कई बार शिक्षिका व बहनों को निराश भी होना पड़ता था। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जिला महामंत्री संगीता सिंह भदोरिया ने कहा कि संगठन की ओर से हम शिक्षिकाओं के समस्याओं का समाधान निरंतर कर रहे हैं और यह प्रयास आगे भी चलता रहेगा। जिला संयुक्त मंत्री मोनिका द्विवेदी ने बताया कि अभी तक दूर दराज में कार्य करने वाली शिक्षिका व बहनों की समस्याएं जिले तक नहीं पहुंच पाती थी। लेकिन, अब इनका निराकरण भी लगभग असंभव सा प्रतीत होता था। महिला शिक्षक संगठन के आ जाने से यह प्रयास में गति आई है। जिला मंत्री रितु सिंह ने कहा कि दूर-दराज में शिक्षकों को किसी भी प्रकार के परेशानी या कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही पत्रकार बंधुओ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed