फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anurag Thakur said: One crore kg plastic waste disposal target will be left behind

अनुराग ठाकुर बोले : पीछे छूट जाएगा एक करोड़ किग्रा प्लास्टिक कचरा निस्तारण का लक्ष्य

Sat, 01 Oct 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 10:54 PM IST
सार

वर्ष 2019 कुंभ के माध्यम से संगम नगरी ने पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया था। बीते वर्ष 75 लाख किलो प्लास्टिक कचरा निस्तारण का लक्ष्य रख गया था, जो पूरा हुआ। प्रयागराज स्वच्छता इंडेक्स में भी कचरा निस्तारण के मामले में पूरे देश में पहले पायदान पर रहा है।

विज्ञापन
Anurag Thakur said: One crore kg plastic waste disposal target will be left behind
Prayagraj News : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वच्छ भारत अभियान के दौरान शनिवार को उम्मीद जताई कि एक करोड़ किग्रा प्लास्टिक कचरा निस्तारण का लक्ष्य पीछे छूट जाएगा। कहा, यह ऐसी पुण्य धरती है, जो चारों पुरुषार्थों धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष से परिपूर्ण है। बीते वर्ष स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत प्रयागराज से ही हुई और उसमें सफलता भी मिली। 

विज्ञापन



वर्ष 2019 कुंभ के माध्यम से संगम नगरी ने पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया था। बीते वर्ष 75 लाख किलो प्लास्टिक कचरा निस्तारण का लक्ष्य रख गया था, जो पूरा हुआ। प्रयागराज स्वच्छता इंडेक्स में भी कचरा निस्तारण के मामले में पूरे देश में पहले पायदान पर रहा है। संगम नगरी हमेशा से ऊर्जा का स्रोत रही है और यहां लिए गए सभी संकल्प पूरे होते हैं। इसलिए स्वच्छ भारत अभियान 2.0 का आगाज भी यहीं से करने का निर्णय लिया गया। इस बार एक करोड़ किग्रा प्लास्टिक कचरा निस्तारण का लक्ष्य भी पीछे छूट जाएगा।

विज्ञापन

Anurag Thakur said: One crore kg plastic waste disposal target will be left behind
Prayagraj News : स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला।

नैनी स्थित युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में हुए कार्यक्रम में  उन्होंने कहा, अभी हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। 25 वर्षों बाद आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर देश को और बड़ा बनाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री के पांच संकल्पों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत से ही यह संभव हो पाएगा। 


उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था के रूप में भारत के उभरने, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, राम मंदिर निर्माण सहित मोदी सरकार की अन्य उपलब्धियां भी गिनाईं। कार्यक्रम में सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, सचिव खेल मंत्रालय संजय कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Anurag Thakur said: One crore kg plastic waste disposal target will be left behind
Prayagraj News : संगमनगरी से स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला।

युवाओं ही नहीं अफसरों-कर्मचारियों का भी अभियान
मंत्री ने मंत्रियों तथा समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा, यह सिर्फ युवाओं का ही नहीं बल्कि अफसरों, कर्मचारियों तथा समाज के हर वर्ग का अभियान है। अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील के साथ ही उन्होंने लोगों को स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर उन्होंने अभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया।



प्रयागराज और यूपी रहेगा अव्वल
समारोह में मौजूद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा,  स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश भर में कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि प्लास्टिक कचरा निस्तारण में प्रयागराज और उत्तर प्रदेश फिर पूरे देश में अव्वल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed