{"_id":"5845b84b4f1c1be459448300","slug":"anupriya-patel-press-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना दल के एजेंडे में नहीं है राम मंदिर : अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना दल के एजेंडे में नहीं है राम मंदिर : अनुप्रिया
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
political news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अपना दल के एजेंडे में कभी भी नहीं रहा है। उनसे पूछा गया कि भाजपा राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने अगले साल से मंदिर निर्माण की बात अभी कुछ दिन पहले इलाहाबाद में कही है। इसपर उनका जवाब रहा कि वे इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकती हैं। सोमवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आईं अनुप्रिया पटेल सरकिट हाउस में मीडिया से मुखातिब थीं।
कहा कि भाजपा और अपना दल विकास की राजनीति करने वाली पार्टी हैं। सीट बंटवारे के सवाल पर अनुप्रिया ने कहा कि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से इस संबंध में बातचीत चल रही है। जल्द ही तय हो जाएगा कि यूपी में अपना दल कितनी सीटों से चुनाव लड़ेगा। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर चल पड़ा है। इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।