फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anupama and Ankita won the junior category title

Prayagraj News: अनुपमा व अंकिता ने जीता जूनियर वर्ग का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Anupama and Ankita won the junior category title
शृंगी ऋषि इंटर कॉलेज में शुक्रवार से शुरू हुई जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में नगर उत्तर, नगर दक्षिण, सोरांव व करछना संभाग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जूनियर बालिका वर्ग के 44 किग्रा भारवर्ग में अनुपमा और बालक वर्ग के 48 किग्रा भारवर्ग में अंकित तिवारी ने खिताब जीता है।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग के 53 किग्रा वर्ग में अंजलि बिंद, 58 किग्रा में आरती यादव, 63 किग्रा में सेजल सिंह प्रथम रहीं। वहीं, सीनियर बालिका वर्ग 48 किग्रा में स्वेच्छा, 58 किग्रा में सिमी पांडे, 63 किग्रा में सरीना बानो, 69 किग्रा में आरती सिंह, 77 किग्रा में रितिका पांडे ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग के 56 किग्रा भारवर्ग में शिवा, 60 किग्रा में आदर्श बिंद, 65 किग्रा में प्रियांशु पाल, 71 किग्रा में अंबुज शुक्ला, 79 किग्रा में धनंजय यादव, 88 किग्रा में ऋषि कुमार, 98 किग्रा में प्रियांशु प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग 60 किग्रा भारवर्ग में पवन भारतीय, 65 किग्रा में गौरव तिवारी, 71 किग्रा में सुमित मिश्रा, 79 किग्रा में उत्तम पांडे, 88 किग्रा में नित्यानंद, 98 किग्रा में सुजल पटेल ने जीत दर्ज की।

मुख्य अतिथि करछना संभाग के संयोजक मदन मोहन शंखधर व विशिष्ट अतिथि जीजीआईसी की प्रधानाचार्या ज्योत्सना सिंह रहीं। इस दौरान खेल सचिव बुलंद प्रताप राय, सुरेश सिंह, अजय यादव, बृजेश सिंह, श्वेता सिंह, शिवराज सिंह यादव व प्रभाकर मिश्रा रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने विजेताओं को मेडल प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed