फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   anugrah singh gave a months ration to 260 families

अनुग्रह सिंह ने 268 परिवारों को दिया महीने भर का राशन

Fri, 01 May 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
anugrah singh gave a months ration to 260 families
सरदार बल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान अलोपीबाग में बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने 262 परिवारों को पूरे महीने का राशन दिया। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में लोगों तक राशन और भोजन पहुंचाने वालों ने साबित कर दिया है कि इंसानियत जिंदा है।
विज्ञापन

आक्सफैम इंडिया, विज्ञान फाउंडेशन, एलआईसी, इलाहाबाद हेल्थ ग्रुप के सहयोग से जुटाया गया राशन का वितरण शाम चार से रात आठ बजे तक किया गया। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के साथ नागरिक संघर्ष मोर्चा के संयोजक शिवसेवक सिंह ने लोगों को राशन सामग्री वितरित की। इस बिग राशन किट में 25 किलो चावल की बोरी, तीन किलो दाल, दो किलो सोयाबीन, मसाला, दो सौ ग्राम हल्दी, दो सौ ग्राम मिर्च पाउडर, एक लीटर सरसों तेल के साथ अन्य खाद्य सामग्री रखी गई थी। लाभांवित होने वाले परिवार पूरा पड़ाइन, तकिया और झोपड़पट्टी अलोपीबाग के थे। इस मौके पर अनुराधा, पार्षद कमलेश सिंह, भाष्कर दत्त सिंह, देवनाथ, अनंत चौधरी, अंजनि, सुनील जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed