{"_id":"debde8565d7ed153fa80fe7ec4223396","slug":"answer-to-pgt-tgt-issued-revised-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी-पीजीटी की संशोधित आंसर-की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी-पीजीटी की संशोधित आंसर-की जारी
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Wed, 06 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से जनवरी-फरवरी में हुई टीजीटी-पीजीटी परीक्षा की आपत्तियों का निस्तारण करते हुए कुछ विषयों की संशोधित आंसर-की जारी कर दी है। चयन बोर्ड की ओर से पीजीटी उर्दू, भूगोल, हिन्दी, वनस्पति विज्ञान, संगीत-वादन, पालि, समाजशास्त्र, वाणिज्य एवं नागरिक शास्त्र विषय के लिए अभ्यर्थियों की ओर से आई आपत्तियों का निस्तारण करते हुए संशोधित आंसर-की जारी कर दी है। चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी उर्दू, हिन्दी, संगीत-वाद, सामाजिक विज्ञान में भूगोल, इतिहास एवं नागरिक शास्त्र की आपत्तियों का निस्तारण करते हुए संशोधित आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी चयन बोर्ड की वेबसाइट से अपनी आपत्तियों के अनुरूप आंसर-की का मिलान कर सकते हैं।
विज्ञापन