फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Answer key of Combined State Engineering Service Examination released, exam was held on 20th April for 640 pos

UPPSC : सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 640 पदों के लिए 20 अप्रैल को हुई थी परीक्षा

Thu, 24 Apr 2025 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 06:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग ने 29 अप्रैल शाम पांच बजे तक अभ्यर्थियों से अनंतिम उत्तरकु़ंजी पर आपत्तियां मांगीं हैं।

विज्ञापन
Answer key of Combined State Engineering Service Examination released, exam was held on 20th April for 640 pos
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग ने 29 अप्रैल शाम पांच बजे तक अभ्यर्थियों से अनंतिम उत्तरकु़ंजी पर आपत्तियां मांगीं हैं। उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर 28 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

सहायक अभियंता के 604 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 20 अप्रैल को प्रदेश के सात जिलों के 173 केंद्रों में आयोजित की गई थी, जिसमें 40 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए थे। उत्तरकुंजी के रूप में आयोग ने प्रश्नपत्र को स्कैन कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है और सही उत्तरों को हाईलाइट व अंडरलाइन (आयताकार खाने में) कर दिया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित प्रश्न पुस्तिका के आधार पर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार अभ्यर्थियों काे प्रश्नोत्तरों पर कोई आपत्ति हो तो बार कोड संख्या-5015905 की प्रश्न पुस्तिका में अंकित प्रश्नों की क्रम संख्या एवं उसी के अनुसार सही विकल्पों का उल्लेख करते हुए निर्धारित प्रारूप पर पूरा प्रश्न लिखेंगे और आयोग के उत्तर एवं आपत्ति के रूप में प्रस्तावित उत्तर सहित विकल्प जैसे- a,b,c,d भी लिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को साक्ष्य सहित अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी। सामान्य ज्ञान (प्रश्न 01 से 25), सामान्य हिंदी (प्रश्न 26 से 50) व इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड (प्रश्न 51 से 150) के लिए अलग-अलग प्रत्यावेदन (जो एक साथ स्टेपल न हों) को एक ही बंद लिफाफे में परीक्षा नियंत्रक को संबोधित करते हुए 29 अप्रैल शाम पांच बजे तक डाक के माध्यम से या आयोग के काउंटर पर उपलब्ध कराना होगा।

होम्योपैथी चिकित्साधिकारी के 54 पदों के लिए इंटरव्यू मई में

उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथिक) विभाग में होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के 54 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू मई के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। आयोग के अनुभाग अधिकारी दशरथ कुमार की ओर से बृहस्पतिवार को इंटरव्यू की यह संभावित सूचना जारी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed