फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : Another Vande Bharat gift to UP, Prayagraj will reach Prayagraj in the form of a special train

नई शुरुआत: यूपी को एक और वंदे भारत की सौगात, 15 सितंबर को आगरा से विशेष ट्रेन के रूप में पहुंचेगी प्रयागराज

Wed, 11 Sep 2024 03:39 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 11 Sep 2024 03:39 PM IST
सार

15 सितंबर को आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन के दिन विशेष ट्रेन के रूप में शाम 5:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

विज्ञापन
: Another Vande Bharat gift to UP, Prayagraj will reach Prayagraj in the form of a special train
Vande Bharat Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 15 सितंबर को विशेष ट्रेन के रूप में किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन की शुरुआत आगरा कैंट से सुबह 11 बजे होगी और इसे विभिन्न स्टेशनों पर स्वागत समारोह के साथ रवाना किया जाएगा। इस दिन, वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 5:30 बजे प्रयागराज और शाम 7:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह के बाद, यह ट्रेन नियमित रूप से चलना शुरू होगी। इसके मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर प्रयागराज जंक्शन पर शाम 4:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद, यह कानपुर, इटावा, और टूंडला स्टेशनों पर भी रुकते हुए रात 10:20 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं, आगरा कैंट से इसका संचालन सुबह 6:00 बजे होगा और यह 11:25 बजे प्रयागराज तथा दोपहर 1:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। उद्घाटन के दिन, यह ट्रेन विशेष रूप से आगरा से 11 बजे चलकर टुंडला जंक्शन पर 11:50 बजे पहुंचेगी। वहां 20 मिनट के ठहराव के बाद, दोपहर 1:05 बजे इटावा पहुंचेगी, जहां भी 20 मिनट का ठहराव रहेगा। इसके बाद, ट्रेन दोपहर 3:00-3:20 बजे कानपुर पहुंचेगी और शाम 5:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ठहराव वाले स्टेशनों पर स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं और इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन की प्रतीक्षा की जा रही है। उम्मीद है कि आज इसकी नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इस खास अवसर पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से क्षेत्रीय यातायात को एक नई दिशा मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed