फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Another FIR against the abusing superintendent

प्रयागराज : गाली देने वाले अधीक्षक के खिलाफ एक और एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 24 Mar 2022 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 10:08 PM IST
सार

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। कथित तौर पर यह ऑडियो रामनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. वाईपी सिंह का बताया जा रहा है। इसमें सपा के एक पूर्व मंत्री के साथ ही दो जाति विशेष का नाम लेकर जमकर गालीगलौज की गई।

विज्ञापन
Another FIR against the abusing superintendent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी और गालीगलौज के मामले में रामनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. वाईपी सिंह पर एक और कार्रवाई हुई है। पूर्व प्रधान की तहरीर पर उसके खिलाफ मेजा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन



सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। कथित तौर पर यह ऑडियो रामनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. वाईपी सिंह का बताया जा रहा है। इसमें सपा के एक पूर्व मंत्री के साथ ही दो जाति विशेष का नाम लेकर जमकर गालीगलौज की गई। अपशब्द कहे गए और धमकी देने की भी बात कही गई। ऑडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन



कई लोगों ने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। उधर, पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने भी जिलाधिकारी और सीएमओ से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक वाईपी सिंह का स्थानांतरण सीएचसी संसारीपुर धनुपुर कर दिया गया। उधर, उरूवा के खमिनिया गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार मिश्र ने अधीक्षक के खिलाफ मेजा थाने में तहरीर दी। मेजा पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या था मामला
तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति दो जातियों को लेकर अपमानजनक बातें करने के साथ ही उनके लिए अपशब्दों का भी प्रयोग सुनाई करता पड़ता है। बातचीत के दौरान ही वह सपा के पूर्व मंत्री का नाम लेकर भी गालीगलौज करता सुनाई पड़ता है। कथित तौर पर इस ऑडियो में आवाज रामनगर सीएचसी अधीक्षक की बताई गई। ऑडियो सुनने से यह भी पता चलता है कि पूर्व मंत्री की ओर से किसी मरीज के इलाज के लिए पैरवी की गई थी, जो सीएचसी अधीक्षक को नागवार गुजरी और इसी को लेकर उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed