फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Another case of attempt to murder filed against Mafia Atiq including son Ali

Prayagraj : माफिया अतीक और उसके बेटे अली पर हत्या के प्रयास का एक और केस दर्ज

Tue, 02 Aug 2022 06:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 06:45 AM IST
सार

चकिया निवासी जीशान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घटना 26 जुलाई की है। दोपहर 2.45 बजे के करीब वह मंदरी स्थित जमीन देखने गया था। तभी एर्टिगा गाड़ी से पहुंचे।

विज्ञापन
Another case of attempt to murder filed against Mafia Atiq including son Ali
Prayagraj News : माफिया अतीक के भाई पूर्व विधायक अशरफ की प्लाटिंग ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बाहुबली अतीक अहमद और उसके बेटे अली अहमद पर एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। चकिया निवासी रिश्तेदार जीशान उर्फ जानू ने ही पूरामुफ्ती थाने में कुल 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मंदरी स्थित जमीन पर जाने के दौरान ही उस पर पिस्टल से फायरिंग की गई। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। 

विज्ञापन



चकिया निवासी जीशान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घटना 26 जुलाई की है। दोपहर 2.45 बजे के करीब वह मंदरी स्थित जमीन देखने गया था। तभी एर्टिगा गाड़ी से पहुंचे। इसमें से एक ने चेहरे पर मास्क लगाया था जिसके ललकारने पर गाड़ी में बैठे अन्य लोगों ने उसे मारने के लिए खदेड़ लिया। वह जान बचाने के लिए भागा तो पिस्टल से फायरिंग की गई जिसमें वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर गांववाले दौड़े जिन्हें देखकर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन



इस दौरान वह अली का नाम ले रहे थे। भुक्तभोगी का आरोप है कि उसे पूर्व में भी धमकी मिल चुकी है और अगर उस पर हमला होता है तो इसके जिम्मेदार अली, असाद व अतीक अहमद होंगे। पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अतीक अहमद, उसके बेटे अली, असाद, अमन, इमरान उर्फ गुड्डू, आरिफ उर्फ कछौली, गोलू, फैसल व उसके भाई मैसर और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करेली में भी दर्ज कराया था केस
जीशान अतीक के साढ़ू इमरान का सगा भाई है। उसने 31 दिसंबर को करेली थाने में अतीक के बेटे अली समेत नौ पर हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी मामले में दो दिन पहले अली कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया है। जबकि असाद, अमन, आरिफ उर्फ कछौली फरार हैं। इस मामले में इमरान उर्फ गुड्डू भी नामजद है लेकिन उसे कोर्ट से राहत मिली है। खास बात यह कि उपरोक्त आरोपी पूरामुफ्ती में भी नामजद कराए गए हैं। 

पांच दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
इस मामले में एक खास बात यह है कि घटना की रिपोर्ट पांच दिन बाद दर्ज कराई गई। घटना 26 जुलाई की है और रिपोर्ट 31 जुलाई की रात दर्ज कराई गई। हालांकि वादी जीशान ने तहरीर में बताया है कि घटना के बाद वह सुरक्षा के लिए लखनऊ चला गया था। इससे पहले उसने थाने में मौखिक सूचना दी थी। रिश्तेदारों व भाई से बातचीत के बाद वह शनिवार को थाने पहुंचा और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed