{"_id":"68683b691c1a31a6dd02068d","slug":"another-case-filed-against-atiqs-brother-in-law-for-occupying-government-land-allahabad-news-c-3-ald1053-662337-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : सरकारी जमीन कब्जाने में अतीक के साढ़ू पर एक और मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : सरकारी जमीन कब्जाने में अतीक के साढ़ू पर एक और मुकदमा
Sat, 05 Jul 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:06 AM IST
सार
अतीक अहमद के साढ़ू इमरान जई और उसके भाई जीशान उर्फ जानू पर सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि दोनों ने एयरपोर्ट क्षेत्र में स्थित 0.4170 हेक्टेयर ऊसर जमीन पर समतलीकरण कराकर ईंटें बिछवा दीं।
विज्ञापन
अतीक अहमद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतीक अहमद के साढ़ू इमरान जई और उसके भाई जीशान उर्फ जानू पर सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि दोनों ने एयरपोर्ट क्षेत्र में स्थित 0.4170 हेक्टेयर ऊसर जमीन पर समतलीकरण कराकर ईंटें बिछवा दीं। माना जा रहा है कि जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर इसे बेचने की नीयत से ऐसा किया गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट लेखपाल महेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई है। इसमें उन्होंने बताया है कि कटहुला गौसपुर गांव में स्थित आराजी संख्या 2262/2 (रकबा 0.4170 हेक्टेयर) की भूमि राजस्व अभिलेख में ऊसर के रूप में दर्ज है। दो जुलाई को उपजिलाधिकारी सदर औचक स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे तो पाया कि उक्त भूमि पर समतलीकरण किया गया था।
विज्ञापन
आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि इमरान व उसका भाई जीशान उर्फ जानू निवासी चकिया इस भूमि पर समतलीकरण कर ईंटें आदि बिछवाकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
इमरान पर 10 दिन में तीसरी एफआईआर
हिस्ट्रीशीटर इमरान पर पिछले 10 दिनों में यह तीसरी एफआईआर है।
24 जून को करेली थाने में दो भाइयों जीशान, कामरान, मां जाहिदा बेगम व आठ अन्य समेत हुआ था नामजद।
गैंगस्टर में कुर्क जमीन बेचने का लगा है आरोप।
27 जून को पूरामुफ्ती थाने में फर्जीवाड़ा कर जमीन कब्जाने व बेचने और रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में दर्ज हुआ था मुकदमा।
शुक्रवार को एयरपोर्ट थाने में हुई एफआईआर में दोनों नामजद हुए।