फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Another arrested in the Sichin murder case, four other names also surfaced

सचिन हत्याकांड में एक और गिरफ्तार, चार अन्य नाम भी सामने आए

Fri, 23 Aug 2019 05:12 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क. अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क. अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Another arrested in the Sichin murder case, four other names also surfaced
crime news - फोटो : फाइल फोटो
जार्जटाउन के अल्लापुर में सचिन सोनकर हत्याकांड का एक आरोपी साजन पासी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ में पता चला है कि हत्या मेें नामजद पांच आरोपियों के अलावा चार अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी के साथ उनकी भी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


अल्लापुर में 18 जुलाई की रात सचिन सोनकर निवासी किदवई नगर की हत्या कर दी गई थी। मामले में बच्चा पासी, रजत पासी, नितेश पासी, मुकेश सोनी, साजन पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें से रजत दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को एक अन्य आरोपी साजन पासी पुत्र बेदी निवासी कुम्हारगढ़वा हादीगंज, अल्लापुर को बाघंबरी रोड रेलवे डॉट पुल से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खोखा भी बरामद कर लिया गया जो आरोपी ने अपने घर के पास स्थित अर्धनिर्मित मकान में छिपाकर रखा था।
विज्ञापन


तीन गोलियां मारी गईं थीं

सूत्रों की मानें तो पूछताछ में साजन ने पुलिस को बताया कि हत्या में कुल नौ लोग शामिल थे। सचिन को तीन गोलियां मारी गई थीं और इसके बाद उस पर चापड़ से वार किया गया था। पहली गोली मुख्य आरोपी बच्चा ने चलाई थी। इसके बाद नितेश और फिर उसने खुद फायर झोंका था। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने अपने बयान में यह भी कहा कि सचिन से उसे व उसके साथियों को जान का खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोग बुलाकर ले गए थे घर से

पुलिस के मुताबिक, साजन ने पूछताछ में बताया है कि मृतक सचिन को दो लोग घर से बुलाकर घटनास्थल तक ले आए थे। इनमें रजत के अलावा आयुष शुक्ला भी शामिल था। घटना वाली रात नौ बजे के करीब दोनों को लालच देकर सचिन को बुलाने के लिए भेजा। इसके बाद खुशी डेरी के पास नामजद आरोपी बच्चा, मुकेश सोनी, नितेश पासी के साथ खुद उसके आने का इंतजार करने लगे। उसने बताया कि मुकेश पासी, वांटेड पुत्र इन्द्रपाल उर्फ पप्पू उर्फ बौना व मोन्टू पासी पुत्र बांके लाल भी वहां मौजूद थे। आते ही सचिन ने कहासुनी शुरू कर दी, जिस पर पहले बच्चा और फिर नितेश ने उसे गोली मार दी। इसके बाद एक फायर उसने किया। जिसके बाद मुकेश सोनी ने सचिन पर चापड़ से हमला किया। इंस्पेक्टर जार्जटाउन सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नामजद के अलावा चार अन्य आरोपियों के भी नाम सामने आए हैं। मुख्य अरोपी समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


अधिवक्ता पर फायरिंग में भी था शामिल

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी साजन ने बताया है कि 13 अगस्त को डड़िया चौराहे पर वाराणसी में तैनात दरोगा के बेटे अधिवक्ता मनोज तिवारी पर फायरिंग की घटना में भी वह शामिल था। उस वारदात में बच्चा व उसके अलावा मुकेश पासी भी शामिल  था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed