फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Announced results of two subjects in LT grade teacher recruitment

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में दो विषयों के परिणाम घोषित

Sun, 17 Mar 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Announced results of two subjects in LT grade teacher recruitment
खड्डा के प्रथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाते एसडीएम अरविन्द कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अभ्यर्थियों के आंदोलन के दबाव के आगे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को झुकना पड़ा और आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के अलग-अलग विषयों के परिणाम जारी करने का सिलसिला आखिर शुरू कर दिया। शनिवार को आयोग ने संगीत पुरुष शाखा के आठ और कृषि पुरुष शाखा के 19 पदों का चयन परिणाम जारी कर दिया। पिछले साल 15 मार्च को इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। शासकीय इंटर कॉलेजों में 15 विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को प्रदेश के 39 जिलों के 1760 केंद्रों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में तकरीबन चार लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम को जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने आयोग में नौ बार धरना-प्रदर्शन किया। चक्काजाम भी हुआ। चुनाव के मद्देनजर शासन की ओर से भी परीक्षा परिणाम जारी करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था और आयोग ने शनिवार को दो विषयों का परिणाम जारी कर दिया।


संगीत पुरुष शाखा में आठ पदों के लिए 443 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और कृषि पुरुष शाखा में 19 पदों के लिए 3175 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने इन दोनों विषयों का परिणाम जारी किया है। हालांकि, संगीत महिला शाखा में 60 पद हैं, जिसका परिणाम आयोग ने घोषित नहीं किया है। कृषि महिला शाखा में कोई पद नहीं था, सो कृषि विषय का पूरा रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आयोग के सचिव जगदीश कहना है कि परीक्षा को लेकर कोर्ट में तकरीबन डेढ़ हजार रिटें दाखिल हैं। ऐसे में प्रत्येक विषय का रिजल्ट जारी करने से पहले विधिक राय ली जा रही है। 
विज्ञापन

जिन विषयों को लेकर विवाद कम या बिल्कुल नहीं है, उनका परिणाम पहले जारी किया जाएगा। अलग-अलग विषयों के रिजल्ट अब थोड़े दिनों के अंतराल में जारी किए जाते रहेंगे। सचिव के अनुसार परीक्षा का संपूर्ण परिणाम पूरी तरहह से औपबंधिक है। ऐसे में अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे मूल अभिलेखों के सत्यापन के लिए आयोग द्वारा अलग से जारी होने वाली विज्ञप्ति के अनुसार निर्धारित समय सीमा में उपस्थित होंगे, जो अभ्यर्थी सत्यापन नहीं कराएंगे, उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका हुआ चयन
---------------
संगीत पुरुष शाखा- राहुल, आशीष कुमार यादव, अमर पंडित, संगीत कुमार त्रिपाठी, मुकेश, प्रेम प्रकाश प्रजापति, नीरज कुमार एवं श्याम कुमार भारती।
कृषि पुरुष शाखा- उदय सिंह, जागेश कुमार शर्मा, बृजेश कुमार, गुलाम रब्बानी, विजय कुमार, संतोष कुमार, रजित, देवेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार, राम चंद्र यादव, देव दत्त, राजपाल, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, राम चंद्र, शिव कुमार, सूर्य प्रकाश, गोविंद बाबू एवं नरेंद्र कुमार।


आयोग ने नहीं जारी की उत्तरकुंजी
- एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होनी है। अभ्यर्थियों की मांग थी कि परिणाम से पहले आयोग परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी करे लेकिन आयोग ने उत्तरकुंजी नहीं दी। अभ्यर्थियों का तर्क था कि परीक्षा में कोई गलत सवाल पूछा गया तो अभ्यर्थी अपनी आपत्ति एवं दावा कहां दर्ज कराएंगे। इससे मेधावी अभ्यर्थियों को नुकसान होगा। हालांकि आयोग ने उत्तरकुंजी नहीं जारी की और दो विषयों का रिजल्ट भी घोषित कर दिया। ऐसे में अब अन्य विषयों की उत्तरकुंजी जारी होने की भी कोई गुंजाइश नहीं रह गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed