फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ankita became general secretary of SP Mahila Sabha

Prayagraj News: सपा महिला सभा की महासचिव बनीं अंकिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ankita became general secretary of SP Mahila Sabha
समाजवादी पार्टी महिला सभा महानगर कार्यकारिणी का गठन रविवार को हुआ। कार्यकारिणी में महासचिव का पद अंकिता श्रीवास्तव को सौंपा गया है। कार्यकारिणी में एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष, 15 सचिव सहित कुल 48 सदस्य हैं। इस दौरान शहर की तीनों विधानसभा अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा हुई।
विज्ञापन

पार्टी के जार्जटाउन स्थित कार्यालय में महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव ने कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की। उन्होंने सावित्री सिंह को शहर पश्चिमी, सविता कैथवास को शहर दक्षिण एवं पूर्णिमा श्रीवास्तव को उत्तरी विधानसभा का अध्यक्ष बनाया। इसके अलावा महानगर कोषाध्यक्ष का दायित्व मालती यादव को सौंपा गया। उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह, नमिता दास, खुशनुमा बानो, रेनू वाल्मीकि, मोनू राय, सुनीता यादव, सपना सिंह को बनाया गया। सचिव पद पर गीता महाजन, कंचन श्रीवास्तव, राधा यादव, बीना यादव, सरिता सिंह, पूनम पाठक, मंजू सिंह, सुषमा यादव, प्रीति पाण्डेय, सुषमा सिंह, निशा यादव, रजनी शर्मा, स्मिता जायसवाल, संध्या कुशवाहा एवं सरिता यादव को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

सपा मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशापाल, सोनी, कल्लो, असर्फी देवी, रूबी योगेश्वर, प्रभा देवी, निशा श्रीवास्तव, फरीदा सिद्दीकी, लीला निषाद, चंद्रवती, रीना देवी, पुष्पा देवी, रेखा, रीता यादव, रेशमा, रोशनी गौड़, रेनू गोस्वामी, जहरा बेगम, शर्मीला सिंह, नीलम चौरसिया, अलका सिंह एवं नवरत्न तिवारी चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता केसरवानी एवं मान सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव रविन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लल्लन राय, धर्म राज सिंह, हीरा मनी पटेल, दीप माला पटेल, नाटे चौधरी, हरिश्चन्द्र यादव, संदीप बिंद, मो. अजहर, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed