फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anju, former Controller of Public Service Commission exams

पूर्व परीक्षा नियंत्रक की जमानत अर्जी से सरकार से मांगा जवाब

Sat, 14 Dec 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Anju, former Controller of Public Service Commission exams
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। पूर्व परीक्षा नियंत्रक ने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की है। जस्टिस रमेश सिन्हा की कोर्ट मामले में सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन

याची की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी ने पक्ष रखा और जमानत दिए जाने की मांग की। कोर्ट को बताया गया कि मामले में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। कोर्ट ने इस पर राज्य सरकार का पक्ष जानना चाहा। सरकार की ओर से एजीए अमृत राज चौरसिया ने जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। इस पर कोर्ट ने तीन दिन का समय दिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तिथि निर्धारित कर दी। मामला एलटी ग्रेट शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 के पेपर लीक होने का है। वाराणसी के चोलापुर थाने में आईपीसी और एंटी करप्शन एक्ट 1988 की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed