फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anil Tiwari elected president of Allahabad High Court Bar Association, Vikrant wins the post of secretary.

Prayagraj : अनिल तिवारी इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित, विक्रांत ने सचिव पद पर दर्ज की जीत

Mon, 08 Apr 2024 04:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 04:53 PM IST
सार

एशिया की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन का परिणाम सोमवार को आ गया। मतगणना शुक्रवार से ही चल रही है। सोमवार को अध्यक्ष पद पर अनिल तिवारी और सचिव पद पर विक्रांत पांडेय को जीत हासिल हुई है। 

विज्ञापन
Anil Tiwari elected president of Allahabad High Court Bar Association, Vikrant wins the post of secretary.
Prayagraj - फोटो : Amar ujala

विस्तार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अनिल तिवारी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश पांडे बबुआ पराजित किया। इसी तरह सचिव पद पर विक्रांत पांडेय ने कड़ी टक्कर में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अखिलेश शर्मा को शिकस्त दी। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ता खुशी से झूम उठे। अन्य पदों पर मतगणना अभी जारी है। 

विज्ञापन


बुधवार को हुए मतदान में कुल 9300 मतदाताओं में  से 8246 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। भारी सुरक्षा के बीच शुक्रवार से मतगणना शुरू हुई थी। पहले दिन से ही अनिल तिवारी ने बढ़त ले ली थी जो अंत तक कायम रही। वहीं सचिव पद पर पहले अखिलेश शर्मा आगे चल रहे थे, लेकिन उनकी बढ़त ज्यादा देर नहीं टिक सकी और वह विक्रांत पांडेय से पिछड़ गए। तीसरे नंबर पर राय साहब यादव रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed