फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anil Kumar Ojha Pratapgarh's new district judge

हाईकोर्ट प्रशासन ने कई जिलों में नए जिला किए तैनात

Wed, 29 Jan 2020 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Anil Kumar Ojha Pratapgarh's new district judge
Anil Kumar Ojha Pratapgarh's new district judge
हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के कई जिला जजों का स्थानांतरण किया है। महानिबंधक की अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरित जिला जजों में प्रतापगढ़ के जिला जज नंदलाल को इटावा भेजा गया है। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल मेरठ के पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार ओझा को प्रतापगढ़ का जिला व सत्र न्यायाधीश बनाया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार मुजफ्फरनगर के जिला जज संजय कुमार पचौरी को बरेली का जिला जज, बागपत के जिला जज राजीव शर्मा को मुजफ्फरनर का जिला जज, जेटीआरआई के एडिशनल डायरेक्टर (रिसर्च) संतोष राय को बागपत का जिला जज, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल बिजनौर के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार सिंह को जालौन का जिला जज, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल बाराबंकी के पीठासीन अधिकारी संदीप जैन को महाराजगंज का जिला जज, इटावा के जिला जज दिलीप सिंह यादव को कॉमर्शियल कोर्ट झांसी का पीठासीन अधिकारी, जौनपुर के जिला जज ओमप्रकाश त्रिपाठी को फतेहपुर का जिला जज और मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल मुरादाबाद के पीठासीन अधिकारी मदन पाल सिंह को जौनपुर का जिला जज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed