फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry with husband, jump in Yamuna with daughter, death

पति से खफा विवाहिता बेटी संग यमुना में कूदी, मौत

Fri, 25 Dec 2020 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Angry with husband, jump in Yamuna with daughter, death
नए पुल से यमुना में कूदी महिला को जल पुलिस के जवानों ने निकाला, अस्पताल में भर्ती - फोटो : NAINI
नैनी। पति से नाराज कोरांव निवासी विजयलक्ष्मी यादव(38) ने 13 वर्षीय बेटी सुरभि संग नए पुल से यमुना में छलांग लगा दी। उसे बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त उसकी सांसें थम गईं। बालिका का कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को एक बार फिर उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

मूलरूप से कोरांव के मौहरिया बेलवनिया गांव निवासी विनय कुमार यादव बीते करीब छह साल से रामपुर में किराए का कमरा लेकर रहता है। उसके साथ दोनों बेटे अभिनंदन, शशिनंदन और बेटी सुरभी व पत्नी विजय लक्ष्मी रह रही थीं। पति-पत्नी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लास्टिक का बॉटल बनाने वाली एक कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के करीब विजयलक्ष्मी बेटी को लेकर नए पुल पर पहुंची और उसे साथ लेकर यमुना में कूद गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को उतारा तो उन्होंने महिला को बाहर निकाल लिया। लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त उसकी सांसें थम गईं। बच्ची का कुछ पता नहीं चला। उधर सूचना पर पहुंचे मृतका के पति विनय के मुताबिक, बुधवार शाम को जब वह दोनों काम से लौटे तो उसने पत्नी से जल्दी खाना बनाने के लिए कहा। इस पर वह नाराज हो गई। दोनों में नोकझोंक भी हुई। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे के करीब विजय लक्ष्मी बेटी सुरभी को लेकर कमरे से निकल गई। रात भरर उनकी खोजबीन चलती रही। सुबह 11.30 बजे के करीब पता चला कि दोनों नए पुल से कूद गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed