फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry junior doctors raised slogans in SRN

नाराज जूनियर डॉक्टरों ने एसआरएन में की नारेबाजी

Wed, 01 Dec 2021 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Angry junior doctors raised slogans in SRN
नीट पीजी की काउंसिलिंग शुरु करने की मांग को लेकर एसआरएन में प्रदर्शन करते जूनियर डाक्टर। अमर उजाला। - फोटो : Prayagraj
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के जूनियर रेजिडेंट ने मंगलवार को दूसरे दिन भी ओपीडी का बहिष्कार कर नारेबाजी की। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान सीनियर डॉक्टरों ने मोर्चा संभाला। अस्पताल प्रशासन ने इस दौरान ओपीडी की व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने का दावा किया है।
विज्ञापन



अस्पतालों में मरीजों के लगातार बढ़ते दबाव और चिकित्सकों की कमी के बावजूद नई भर्तियां न होने से जूनियर रेजिडेंट नाराज हैं। नीट पीजी की परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद भी अभी तक काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू न होने से उनका गुस्सा बढ़ गया है। हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को एसआरएन के बाहर हाथों में तख्तियों के साथ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



उनका कहना था कि नीट पीजी के नतीजे घोषित होने के बाद भी न काउंसलिंग हो रही है और ना ही चिकित्सकों की नई भर्तियां की जा रही हैं। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की लगातार संख्या बढ़ने से जूनियर रेजिडेंट पर काम का दबाव काफी बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में तीन सत्रों में से दो सत्रों की जिम्मेदारी जूनियर रेजिडेंट ही संभाल रहे हैं। हड़ताल के दौरान ओपीडी समेत भर्ती वार्डों की व्यलस्ता बनाए रखने के लिए अस्पताल प्रशासन ने खूब पसीना बहाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed