{"_id":"633e8ea317072b288f1dceb1","slug":"angry-employees-surrounded-the-police-station-due-to-the-beating-of-the-sweeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: सफाई कर्मी की पिटाई से आक्रोशित कर्मचारियों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: सफाई कर्मी की पिटाई से आक्रोशित कर्मचारियों ने थाना घेरा
Thu, 06 Oct 2022 01:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:45 PM IST
सार
शहर के शिवकुटी इलाके में सफाई कर्मी की पिटाई से आक्रोशित कर्मचारियों ने शिवकुटी थाने का घेराव कर दिया। एक सौ से अधिक कर्मचारी मौके पर पहुंच गए इस से सफाई व्यवस्था भी बाधित हुई।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवकुटी इलाके में बृहस्पतिवार को सफाई कर्मियों के साथ कूड़ा उठवाने गए कूड़ा वाहन के चालक अतुल कुमार को स्थानीय दबंगों ने पीट दिया। घटना से नाराज सफाई कर्मियों ने शिवकुटी थाने का घेराव कर दिया। करीब सौ की संख्या में पहुंचे सफाई कर्मियों के प्रदर्शन पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप के मुताबिक सफाई कर्मचारियों के साथ कूड़ा वाहन चालक अतुल कुमार शंकरघाट गया था। जहां कूड़ा उठाने के दौरान दो लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद हिमांशु पंडित और गोपाल यादव ने अतुल कुमार की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसे काफी चोट आई। इसकी सूचना सफाई कर्मचारियों को हुई तो सभी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
उधर, यूनियन अध्यक्ष प्रदीप का कहना है कि सफाई कर्मचारियों या फिर कूड़ा उठाने वाले वाहन चालकों के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट होती है तो उसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। कहा कि अगर आरोपियों के गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन