फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry bride refuses to marry after being given wrong date of birth, wedding procession returns empty handed

Prayagraj : जन्मतिथि गलत बताने पर गुस्साई दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बरात

Sun, 11 May 2025 03:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 May 2025 03:27 PM IST
सार

जयमाल के दौरान दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे से उसकी जन्मतिथि पूछी तो उसने कहा कि 2025। इसी बात से नाराज होकर दुल्हन ने वरमाला डालने से इन्कार कर दिया। बाद में बहुत मान-मनौअल हुआ पर वह तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन
Angry bride refuses to marry after being given wrong date of birth, wedding procession returns empty handed
दूल्हा दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जयमाल के दौरान दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे से उसकी जन्मतिथि पूछी तो उसने कहा कि 2025। इसी बात से नाराज होकर दुल्हन ने वरमाला डालने से इन्कार कर दिया। बाद में बहुत मान-मनौअल हुआ पर वह तैयार नहीं हुई। बिन दुल्हन बरात लौट गई। शादी समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। मेजा के एक गांव में मांडा थाना क्षेत्र के गांव से शुक्रवार को बरात आई थी।

विज्ञापन


बरातियों के स्वागत-सत्कार के बाद द्वारचार हुआ। फिर जयमाल के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो दुल्हन की सहेलियां उससे हंसी-ठिठोली करने लगीं। थोड़ी देर में दुल्हन भी वरमाला डालने के लिए आ गई। इसी दौरान एक सहेली ने दूल्हे से उसकी जन्मतिथि पूछी तो उसने 2025 बताई। इस जवाब पर दुल्हन भड़क गई। उसने अपनी मां से कहा कि दूल्हे ने कई ऐसी हरकतें कीं, जो उसे पसंद नहीं आईं। यह शादी नहीं हो सकती। यह बात फैलते ही बरातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन के भाई ने बताया कि सात भाइयों में उसकी इकलौती बहन है। उसकी शादी में बाइक के अलावा 11 लाख खर्च किए गए। लेकिन दूल्हे की हरकत और उसके पिता की ओर से लगातार दहेज की मांग से आजिज आकर बहन की शादी नहीं की गई। आरोप लगाया कि दूल्हा विक्षिप्त है। वह न तो मोबाइल चला पाता है और न ही बाइक। जन्मतिथि भी न बता पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed