फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry BJP MLA sat on dharna in police station

पुलिस की कार्रवाई से नाराज भाजपा विधायक थाने में धरने पर बैठे

Thu, 09 Dec 2021 01:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 01:30 AM IST
सार

  • दलित उत्पीड़न, बंधक बनाने में वांछित आरोपी को जेल भेजने को लेकर था विरोध, जांच कराने के आश्वासन पर हुए शांत

विज्ञापन
Angry BJP MLA sat on dharna in police station
demo pic

विस्तार

बारा से भाजपा विधायक डॉ. अजय कुमार घूरपुर पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर समर्थकों के साथ थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। वह युवक को फर्जी मामले में जेल भेजने का आरोप पुलिस पर लगा रहे थे। बाद में पुलिस अफसरों ने जांच कराने का आश्वासन दिया तो तब कहीं डेढ़ घंटे बाद धरना समाप्त किया।
विज्ञापन



घूरपुर पुलिस ने करमा क्षेत्र के उमरी गांव के श्रीकृष्ण द्विवेदी को बुधवार को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है दलित उत्पीड़न के साथ ही युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में वह वांछित चल रहा था। उधर इसकी जानकारी पर दोपहर तीन बजे के आसपास सेमरा कल्वना स्थित कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में समर्थक जुट गए और बारा विधायक को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन



साथ ही बैठक कर पुलिस की कार्रवाई की निंदा की और तय थाने का घेराव करने की बात तय की। इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ लगभग शाम 5:15 बजे घूरपुर थाने में आकर धरने पर बैठ गए। साथ ही युवक को फर्जी मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग करने लगे। इस दौरान उनके समर्थकों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी ही सरकार में विधायक के धरने पर बैठने की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी यमुनापार भी पहुंच गए और जांच का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान शिवयश पांडेय, मोहन यादव, मुन्नू प्रसाद शुक्ला, सुरेंद्र पटेल ,रामानंद तिवारी,  विनोद तिवारी सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे। संवाद



कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसकेपास ही तमंचा पड़ा हुआ था। जांच में यह बात सामने आई थी कि फर्जी तरीके से तमंचा रखकर उसे फंसाने के लिए यह वीडियो बनाया गया। इस मामले में संबंधित के खिलाफ केस दर्ज हुआ था और इसी मामले में आरोपी युवक को जेल भेजा गया था। जहां तक आरोपों की बात है तो विधायक को आश्वासन दिया गया है कि जांच कराई जाएगी।
सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed