{"_id":"5f0f3e696350191a757e344c","slug":"angry-against-nepali-pm-bjp-leaders-burnt-effigy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः नेपाली पीएम के खिलाफ भड़का गुस्सा, भाजपाइयों ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः नेपाली पीएम के खिलाफ भड़का गुस्सा, भाजपाइयों ने फूंका पुतला
Thu, 16 Jul 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह
news desk अमर उजाला
news desk अमर उजाला
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के रामजन्मभूमि को अयोध्या की बजाय नेपाल बताए जाने के बयान पर संतों के बाद अब भाजपाइयों ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है। नेपाली पीएम द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान के बाद भड़के भाजपाइयों ने अपनी नाराजगी उनका पुतला फूंक कर व्यक्त की। भाजपाइयों ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री अपना बयान वापस लें और भारत से माफी मांगें।
विज्ञापन
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एलएस ओझा एवं भाजपा भारद्वाज मंडल की ओर से इंडिया प्रेस चौराहे के पास हुए प्रदर्शन में कहा गया कि नेपाल के पीएम चीन के बहकावे में आकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। चीन की वजह से वह लगातार भारत विरोधी बयान दे रहें हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
अब उन्होंने श्रीराम भगवान की जन्मभूमि अयोध्या की बजाय नेपाल बता रहे हैं। डॉ. ओझा ने कहा कि ओली ने भगवान श्रीराम की अयोध्या के विषय में बोलकर विश्व भर के हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह अपने बयान पर भारत से माफी मांगें।
प्रदर्शन के दौरान शांतनु जायसवाल, लोकेश मुखर्जी, राकेश कुशवाहा, स्वाती, उदित शर्मा, आकाश चौरसिया, संदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने भी मांग की कि नेपाली पीएम अपना बयान वापस लेने के साथ ही सभी हिंदुओं से माफी मांगें।
प्रदर्शन के दौरान शांतनु जायसवाल, लोकेश मुखर्जी, राकेश कुशवाहा, स्वाती, उदित शर्मा, आकाश चौरसिया, संदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने भी मांग की कि नेपाली पीएम अपना बयान वापस लेने के साथ ही सभी हिंदुओं से माफी मांगें।