{"_id":"67dc6dde35bc98dce80e6c3e","slug":"anft-unit-barabanki-and-nawabganj-police-caught-ganja-cannabis-smugglers-naini-news-c-407-1-sor1001-565-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एएनएफटी यूनिट बाराबंकी व नवाबगंज पुलिस ने गांजा-भांग के तस्करों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एएनएफटी यूनिट बाराबंकी व नवाबगंज पुलिस ने गांजा-भांग के तस्करों को पकड़ा
Fri, 21 Mar 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी व नवाबगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा-भांग के अलावा एक स्कॉर्पियो व एक कार बरामद किया है। आरोपी तस्करी से मिलने वाली रकम को आपस में बांट लेते थे।
मुखबिर की सूचना पर कोतवाल नवाबगंज अनिल कुमार मिश्र, एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी अयानुद्दीन की टीम बृहस्पतिवार की दोपहर थाना नवाबगंज के निकट झोखरी से 50 मीटर दूर एक स्कॉर्पियो और कार से 103.5 किलोग्राम गांजा व 250 ग्राम भांग बरामद कर लिया। पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करों में प्रभाकर उपाध्याय निवासी करीमुद्दीनपुर थाना नवाबगंज, मनीष कुमार मिश्रा उर्फ पिंटू जुड़ापुर बिहर एवं सत्यदेव मिश्रा निवास उर्फ पिंटू निवासी बरई हरख थाना होलागढ़ पर पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में प्रस्तुत किया। जिन्हें जेल भेज दिया गया।