फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anapur Mansoorabad road turned into potholes, daughter's engagement did not happen due to bad road

Prayagraj News: गड्ढों में तब्दील हुआ आनापुर मंसूराबाद मार्ग, खराब सड़क के कारण नहीं हुई बेटी की सगाई

Sat, 29 Mar 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 29 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Anapur Mansoorabad road turned into potholes, daughter's engagement did not happen due to bad road
आनापुर। शृंग्वेरपुरधाम क्षेत्र अंतर्गत आनापुर मंसूराबाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे आने जाने वाले राहगीरों को बेहद परेशानी होती है। आनापुर निवासी विष्णु गोपाल शर्मा अपनी बेटी की शादी प्रयागराज के कीडगंज में रिश्ता तय की थी। लड़के पक्ष के लोग लड़की देख कर चले गए तो सगाई की बात आई। उन लोगों ने कहा की सड़क बनाने के बाद ही सगाई करेंगे। अभी बड़े बड़े गढ्ढे हैं कैसे आएं। ये बात विष्णु गोपाल शर्मा बीगू ने बताया। इस सड़क पर 24 घंटे वाहनों का आना जाना लगा रहता है। प्रति दिन लोग इसी रास्ते से जिला मुख्यालय प्रयागराज व लखनऊ राज मार्ग पर यात्रा करते हैं। प्रतापगढ़ से आने वाले वाहन भी शकरदहा होते हुए आनापुर से शृंग्वेरपुरधामधाम जाते हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता श्रद्धा गौतम ने बताया कि सड़क की नवीनीकरण की प्रक्रिया शासन से हो गई है। जल्द ही प्राक्रिया पूरी कर के सड़क पर कम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं क्षेत्रीय विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य ने सड़क पर जल्द ही काम शुरू करने की बात कही है। क्षेत्र के बंशी लाल, चिरौंजी लाल, राम करन, महबूब अली, सोनू, उमेश आदि लोगों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed