{"_id":"6266ff9f92749e2e322ed634","slug":"anand-giri-sought-permission-to-read-hanuman-chalisa-in-the-temple-located-in-the-jail-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : आनंद गिरि ने जेल परिसर स्थित मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ने की मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : आनंद गिरि ने जेल परिसर स्थित मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ने की मांगी अनुमति
Tue, 26 Apr 2022 01:37 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:37 AM IST
सार
अपनी अर्जी में उन्होंने मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराए जाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार कराए जाने की मांग की है। अदालत ने आनंद की अर्जी पर सुनवाई करते हुए नैनी सेंट्रल जेल के अधीक्षक से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
prayagraj : आनंद गिरि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में नैनी जेल में बंद आनंदगिरि ने जेल परिसर में स्थित मंदिर में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ करने की अनुमति मांगी है। जिला अदालत में दाखिल अर्जी पर आनंदगिरि ने कहा है कि वह संत, कथावाचक और पुजारी हैं। अध्यात्म से उनका संबंध रहता है। लेकिन विशेष सुरक्षा की वजह से उन्हें बैरक से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इस वजह से उनकी तबीयत खराब है और पूजा-पाठ नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
अपनी अर्जी में उन्होंने मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराए जाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार कराए जाने की मांग की है। अदालत ने आनंद की अर्जी पर सुनवाई करते हुए नैनी सेंट्रल जेल के अधीक्षक से जानकारी मांगी है। जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अदालत के आदेश पर जेल अधीक्षक से आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन