फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anand Bhawan house tax case

आनंद भवन राष्ट्रीय धरोहर तो शासन तय करेगा गृहकर मामला

Sat, 30 Nov 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Anand Bhawan house tax case
जवाहर लाल नेहरू स्मारक निधि के प्रशासक
विज्ञापन

ने दिए कागजात, नगर निगम लेगा कानूनी सलाह
प्रयागराज। आनंद भवन को भारी भरकम गृहकर से मुक्त करने की मांग के क्रम में जवाहर लाल नेहरू स्मारक निधि के प्रशासक ने नगर निगम को कागजात सौंपे हैं। इसके तहत आनंद भवन को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है। इससे स्पष्ट है कि ऐसे पेचीदा मामले में शासन स्तर से ही निर्णय लिया जाएगा।
नगर निगम ने आनंद भवन, स्वराज भवन, संग्रहालय, तारामंडल पर गृहकर के मद में 4.35 करोड़ बकाया का नोटिस जारी किया है। निगम के अफसरों का मानना है कि आनंद भवन में स्वयंसेवी नहीं व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वहीं जवाहर लाल नेहरू स्मारक निधि के प्रशासक कहना है कि यह संस्था व्यावसायिक गतिविधियां में लिप्त नहीं है।
विज्ञापन

नोटिस जारी होने के करीब 25 दिन बाद प्रशासक ने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी को एक पत्र दिया। उसमें बताया गया है कि आनंद भवन राष्ट्रीय धरोहर घोषित है। एक नवंबर 1970 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आनंद भवन को राष्ट्र को समर्पित करते हुए धरोहर घोषित कराया था। साथ ही ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारियां दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू स्मारक निधि के प्रशासक की ओर से दिए गए आग्रह पत्र और कागजात के बाद नगर निगम अफसरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय स्तर पर ऐसे मामलों का निस्तारण कमेटी करती है, लेकिन राष्ट्रीय धरोहरों से जुड़े कर संबंधी विवादों पर शासन स्तर से निर्णय होता है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी स्तर से यह पत्र जांच के लिए जोनल कार्यालय अल्लापुर भेजा गया है, लेकिन अफसर इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं। जानकारों को मानना है कि जांच रिपोर्ट तैयार तो की जाएगी लेकिन उसे निर्णय के लिए शासन के पास ही भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed