फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An uncontrolled dumper hit two bike riders, injuring them

Prayagraj News: बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, जख्मी

Mon, 23 Jun 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 23 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled dumper hit two bike riders, injuring them
उरुवा। हाईवे पर मनूकापूरा गांव के सामने रविवार को बाइक सवार दो युवकों को बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

कोढ़निया गांव के श्याम जी यादव का बेटा प्रदुम्न यादव (27) और गुलाब यादव का बेटा चमन यादव (30) बाइक से उरुवा चौराहे जा रहे थे। दोनों चचेरे भाई हैं। बाइक चमन यादव चला रहा था। दोनों लोग जैसे ही मनूकापूरा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे वैसे ही पीछे से तेज स्पीड से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। मेजा थाने के दरोगा लल्लन प्रसाद ने बताया कि जख्मी युवकों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed