फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An old man was beaten to death in a quarrel that started with a joke

Prayagraj News: हंसी-मजाक से शुरू हुए विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
An old man was beaten to death in a quarrel that started with a joke
जसरा थाना क्षेत्र की चितौरी ग्रामसभा में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट की एक घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग कल्लू पटेल की मौत हो गई। मृतक लेवदा महावीरन मजरा का रहने वाला था। घटना के बाद से गांव में तनाव है जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

चितौरी निवासी कल्लू पटेल पूरे घर के जीवन यापन का एकमात्र सहारा थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और चार बेटियां हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को कल्लू जसरा बाजार से लौटते समय गांव की किराना दुकान पर बैठे थे, तभी लीवदी सेंधवार गांव के ईंट-भट्ठा मालिक मौजी लाल यादव वहां पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों पहले मित्र रहे हैं और मामा-भांजे जैसे संबोधन से एक-दूसरे को पुकारते थे। प्रतिदिन की तरह हल्का-फुल्का हंसी-मजाक शुरू हुआ जो देखते ही देखते विवाद में बदल गया। तभी अचानक गुस्से में आकर मौजी लाल ने कल्लू पटेल को लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की सूचना मिलते ही आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए और उन्होंने भी कल्लू पर हमला बोल दिया। इससे कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजन बोले- हत्या है, गिरफ्तारी हो

घटना की सूचना पाकर घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन परिजनों ने शव देने से इनकार कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बाद में एसीपी कौंधियारा विवेक कुमार यादव और एसीपी बारा कुंजलता ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी मौजी लाल के घर और ईंट-भट्ठे पर दबिश दी लेकिन सभी आरोपी फरार मिले। घर में केवल एक बुजुर्ग महिला मिली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही विशेष टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed