फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An innocent student died after drowning in a deep pit in the field, he had left his school bag and gone

Prayagraj : खेत में बने गहरे गड्ढे में डूबने से मासूम छात्र की गई जान, स्कूल में बैग रखकर गया था खेत की ओर

Sat, 19 Jul 2025 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 07:12 PM IST
सार

मांडा थाना क्षेत्र के नरवर चौकठा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा दो के छात्र विवान राज (7) की खेत में बने गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। छात्र अपने स्कूल बैग को कक्षा में रखकर शौच के लिए निकला था

विज्ञापन
An innocent student died after drowning in a deep pit in the field, he had left his school bag and gone
विवान राज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मांडा थाना क्षेत्र के नरवर चौकठा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा दो के छात्र विवान राज (7) की खेत में बने गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। छात्र अपने स्कूल बैग को कक्षा में रखकर शौच के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि शनिवार को विवान राज अपनी बहन आकांक्षा के साथ स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी होने के बावजूद जब वह घर नहीं पहुंचा, तो पिता अरुण उसकी तलाश में निकले। स्कूल से 50 मीटर दूर खेत में बने गहरे गड्ढे के पास बेटे की चप्पल देखकर पिता को आशंका हुई और उन्होंने गड्ढे में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद विवान राज का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन


इस घटना से गुस्साए परिजनों ने खेत में अवैध खनन कराने वालों के खिलाफ नाराजगी जताई। साथ ही स्कूल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि स्कूल परिसर में चार शौचालय होने के बावजूद छात्र बाहर गया और उसकी जान चली गई। स्कूल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। मृतक के पिता अरुण ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। विवान राज की मां का तीन साल पहले निधन हो चुका है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के भाई अंशराज, बहन अनन्या, आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिक्षक सूरज ने बताया कि मृतक अपनी बहन के साथ स्कूल आया था। उसका बैग स्कूल में रखा हुआ था और वह स्कूल से कब बाहर निकला, इसकी जानकारी शिक्षकों को नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed