{"_id":"63b32241f1acc238ed7c5913","slug":"an-innocent-child-who-came-to-his-maternal-grandfather-drowned-in-the-river-while-robbing-a-kite-i","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : यमुना में डूबे आठ वर्षीय बालक का शव मिला, चाइनीज मंझे से जख्मी होकर नदी में डूबने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : यमुना में डूबे आठ वर्षीय बालक का शव मिला, चाइनीज मंझे से जख्मी होकर नदी में डूबने से हुई थी मौत
Tue, 03 Jan 2023 12:00 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 03 Jan 2023 12:00 AM IST
सार
करेली के बख्शीमोढ़ा में यमुना नदी में डूबे आठ वर्षीय गुडका का शव सोमवार को मिल गया। इस दौरान पता चला कि वह पतंग लूटने में नहीं बल्कि चाइनीज मंझे से जख्मी होकर नदी में गिर गया था और फिर डूबने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : मृत बच्चे की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करेली के बख्शीमोढ़ा में यमुना नदी में डूबे आठ वर्षीय गुडका का शव सोमवार को मिल गया। इस दौरान पता चला कि वह पतंग लूटने में नहीं बल्कि चाइनीज मंझे से जख्मी होकर नदी में गिर गया था और फिर डूबने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पूरामुफ्ती के मोहद्दीनपुर निवासी अनिल निषाद का बेटा गुडका बख्शीमोढ़ा स्थित ननिहाल आया था। रविवार को वह तीन चार अन्य बच्चों के साथ नाव पर बैठकर यमुना नदी में सवार था। इसी दौरान नदी में डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुत तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। साथ रहे दोस्तों ने घर जाकर बताया था कि वह पतंग लूटने के चक्कर में नदी में गिरा था। हालांकि सोमवार को शव मिलने पर उसके गले में चाइनीज मंझा लिपटा मिला। करेली इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।