फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An end to a court battle drill

अदालती लड़ाई पर विराम लगाने की कवायद

Wed, 06 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Wed, 06 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
An end to a court battle drill
ज्योतिष्पीठ बद्रिकाश्रम हिमालय के असली शंकराचार्य को लेकर चल रहे विवाद पर सिविल कोर्ट के फैसले ने विराम तो लगा दिया, लेकिन अब यह मामला ऊपरी अदालतों में में न जाए इसके लिए अखाड़ा परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को सिविल कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को ही ज्योतिष्पीठ बद्रिकाश्रम का शंकराचार्य माना है।
विज्ञापन


अखाड़े के संतों का मानना है कि सनातन धर्म के सर्वोच्च पद के लिए जो फैसला कोर्ट ने कर दिया है, उसे दोनों पक्ष मान लें और अब अदालती कार्यवाही से बचें। यदि किसी भी पक्ष को कोई दुविधा हो तो उसे मिल बैठकर दूर कर लिया जाए, ताकि सनातन धर्म की गरिमा बरकरार रहे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरि इस बाबत ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठाश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को सिविल कोर्ट का फैसला मान कर आगे की अदालती लड़ाई पर विराम लगाने को राजी करने के प्रयास में जुट गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शंकराचार्य पद के लिए अदालती लड़ाई न आगे बढ़े इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, जो फैसला आया है उसका सम्मान दोनों पक्षों की ओर से किया जाए। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से इस बारे में फोन से बातचीत की जा चुकी है। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से बातचीत का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

इनसेट में


स्वामी नरेंद्र गिरि ने अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानदास द्वारा शंकराचार्य के बारे में टिप्पणी करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने दो टूक कहा कि ज्ञानदास को शंकराचार्य के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। शंकराचार्य और अखाड़ों की परंपरा को जाने बगैर शंकराचार्य के बारे में बोलने वाले हमारी मर्यादा को कमजोरी न समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed