फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An elderly man was duped of Rs 8,86,315 in the name of installing a tower; an FIR was lodged

Prayagraj News: टॉवर लगाने के नाम पर बुजुर्ग से 8,86,315 रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 10 Apr 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 10 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
An elderly man was duped of Rs 8,86,315 in the name of installing a tower; an FIR was lodged
सरायइनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव निवासी एक बुजुर्ग से जालसाजों ने टॉवर लगाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी कृष्ण देव दुबे से अग्रवाल टॉवर बांबे द्वारा एग्रीमेंट के नाम पर 8,86,315 रुपये का भुगतान करा लिया और 16 फरवरी को टॉवर लगाने के लिए कहा गया था। निश्चित समय पर टॉवर नहीं लगने पर जब कृष्ण देव ने कंपनी से संपर्क किया तो लेबर उपलब्ध नहीं होने का बहाना कर एक अप्रैल से काम चालू होने के लिए कहा गया पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने रुपये जमा कराने वाले दिनेश तिवारी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि अभी हिमाचल प्रदेश में टॉवर लगाने का काम हो रहा है। उसके बाद फोन बंद कर दिया। भुक्तभोगी ने अपना पैसा वापस दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को देर रात पुलिस ने अग्रवाल टॉवर ग्रुप, क्रास रोड बंगलूरू, कर्नाटक एवं दिनेश तिवारी पता अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed