फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amnmani contempt hearing against

अमनमणि के खिलाफ अवमानना पर सुनवाई शुरू

Wed, 27 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Amnmani contempt hearing against
कोर्ट - फोटो : demo photo
भरी अदालत में विपक्षी को धमकाने के मामले में अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि के खिलाफ हाईकोर्ट ने अवमानना की सुनवाई प्रारंभ कर दी है। कोर्ट ने शिकायतकर्ता अब्दुल रहमान कादिर और  उनके वकील राकेश कुमार गुप्ता से इस मामले में हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है। अदालत के आदेश पर अमनमणि मंगलवार को न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुआ। शिकायतकर्ता, उनके वकील और अमनमणि को कोर्ट ने अगली तारीख 22 अगस्त को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। याचिका पर न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति आरएन कक्कड़ की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


अमनमणि की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शशिनंदन ने कहा कि इस घटना में आपराधिक अवमानना का केस नहीं बनता है। जिस प्रकार की घटना बताई जा रही है, वैसी कोई घटना हुई ही नहीं। आरोप कोर्ट के बाहर धमकाने का है। इससे अवमानना का कोई केस नहीं बनता है। शिकायतकर्ता के वकील का कहना था कि उनके पास घटना की सीसीटीवी फुटेज है। वकील ने कहा कि वह स्वयं भी बयान देने के लिए तैयार हैं। कोर्ट ने दोनों को अपना बयान हलफनामा दाखिल कर देने को कहा है। सुनवाई 22 अगस्त को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed