फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amjad Ali Khan's sarod will resonate in Magh Mela

Prayagraj News: माघ मेले में गूंजेगा अमजद अली खान का सरोद

Tue, 09 Jan 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 09 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Amjad Ali Khan's sarod will resonate in Magh Mela
माघ मेला में इस बार नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियां महाकुंभ के ट्रायल का अनुभव देंगी। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) ने संगम की रेती पर अपने पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन चलो मन गंगा यमुना तीर की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस बार विख्यात सरोद वादक पद्मविभूषण अमजद अली खान को आमंत्रित किया गया हा तो भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन की थिरकन भी यादगार बनेगी। इनके अलावा भी कई नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

अमूमन महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों में ही एनसीजेडसीसी बड़े कलाकारों को आमंत्रित करता है, लेकिन इस बार माघ मेला को महाकुंभ का रिहर्सल माना जा रहा है। इसी वजह से एनसीजेडसीसी ने अमजद अली खान, सरोजा वैद्यनाथन आदि समेत तकरीबन 20 नामचीन कलाकारों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

इस बार यह चलो मन गंगा यमुना तीर क शुरुआत पांच फरवरी से होगी। यह संगीत महोत्सव 14 फरवरी तक चलेगा। 10 दिवसीय संगीतोत्सव में मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, बिहार, उत्तराखंड के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस बार लखनऊ की नृत्यांगना कुमकुम शर्मा, झारखंड के केडिया बंधु सहित कई कलाकार शामिल होंगे। इन कलाकारों को निमंत्रण पत्र भेज दिया गया है। इस मौके पर कलाकार पारंपरिक ढेढ़िया नृत्य, बिहू नृत्य, कश्मीरी लोकनृत्य, ब्रज गीत, ओडीशा के गोटीपुआ, राजस्थान के तेरहताली नृत्य करी भी प्रस्तुतियां अलग-अलग राज्यों के कलाकार देंगे। एनसीजेडसीसी के निदेशक सुरेश शर्मा ने बताया कि इस बार माघ मेले में आठ राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। सबसे ज्यादा कलाकार यूपी से आमंत्रित किए गए हैं। एनसीजेडसीसी नए कलाकारों को भी मंच देगा। मंच को लाइट की लड़ियों से सजाया जाएगा, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस संगीतोत्सव में आतिशबाजी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed