फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amitabh, Alia and Ranveer will come to take a dip in Sangam

Prayagraj News: संगम में डुबकी लगाने आएंगे अमिताभ, आलिया और रणवीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Amitabh, Alia and Ranveer will come to take a dip in Sangam
संगम की रेती पर लगे महाकुंभ में फिल्मी सितारे भी अध्यात्म के रंग में रंगेंगे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर और ड्रामा गर्ल राखी सावंत सरीखे फिल्मी सितारे गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने आएंगे। आधुनिक सुविधाओं वाले शिविरों में इनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


फिल्मी सितारों के पहुंचने का क्रम पौष पूर्णिमा के साथ ही शुरू होगा। बॉलीवुड, टॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री और टेलीविजन के कई नामी कलाकार अपने आध्यात्मिक गुरुओं की शरण में पहुंचेंगे। अभी इनके आने की तिथियां गोपनीय रखी गई हैं। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि के शिविर में अभिनेता विवेक ओबेरॉय समेत कई फिल्मी कलाकार आएंगे। इसी तरह जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिविर में भी कई फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी। बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय, असमिया, कन्नड़, तेलगु, तमिल और बांग्ला फिल्मों के हीरो-हीरोइन भी आने वाले हैं।
विज्ञापन


केपी ट्रस्ट ने भेजा बच्चन को न्यौता
मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने पिछले दिनों महाकुंभ के लिए वीडियो सीरीज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उन्हें एशिया के सबसे बड़े केपी ट्रस्ट की ओर से न्यौता भेजा गया है। अमिताभ बच्चन का आना लगभग तय माना जा रहा है। केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन संगमनगरी के ही रहने वाले हैं और उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता नंदा भी आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खप्पर बाबा के शिविर में आएंगे जलोटा व राखी सावंत

महाकुंभ में प्रवास कर रहे पायलट बाबा के शिष्य खप्पर बाबा ने बताया कि उनके शिविर में 13 जनवरी से फिल्मी दुनिया के शिष्य आएंगे। इसमें राखी सावंत, अनूप जलोटा के आने की उम्मीद है।

दद्दाजी के शिविर में आएंगे आशुतोष राणा
सद्गृहस्थ संत दद्दाजी के शिविर में हास्य अभिनेता राजपाल यादव, आशुतोष राणा और उनकी पत्नी रेणुका शहाणे समेत कई विदेशी कलाकार आएंगे।

भोजपुरी कलाकार भी आएंगे
महाकुंभ में भोजपुरी के कलाकारों के आने की भी बात है। इनमें भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद रवि किशन, अक्षरा सिंह समेत कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed