फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amit Shah Rally in Prayagraj Speech Today India Alliance Will Eliminate Country Nuclear Weapons

लोकसभा चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- देश के परमाणु हथियारों को खत्म कर देगा इंडी गठबंधन

Sun, 19 May 2024 02:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 May 2024 02:24 PM IST
सार

Amit Shah in Prayagraj Today : चिलचिलाती धूप में मेजा के सोरांव गांव के हेलीपैड पर गृह मंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:34 बजे उतरा। मंच पर चढ़ते ही अमित शाह ने बिना किसी औपचारिकता के सीधे माइक संभाल लिया। शाह ने इंडी गठबंधन पर धारा 370 की वापसी की मंशा रखने, पाकिस्तान को सम्मान देने और न्यूक्लियर हथियारों को नष्ट करने का एजेंडा बनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Amit Shah Rally in Prayagraj Speech Today India Alliance Will Eliminate Country Nuclear Weapons
अमित शाह - फोटो : x/BJP4India

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मेजा के सोरांव में चुनावी जनसभा में इंडी गठबंधन पर तीखा हमला किया। शाह ने इंडी गठबंधन पर धारा 370 की वापसी की मंशा रखने, पाकिस्तान को सम्मान देने और परमाणु हथियारों को नष्ट करने का एजेंडा बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक महान भारत की रचना का है। सुरक्षित और सशक्त भारत बनाने का संकल्प लेने का है। ऐसे में जनता नेतृत्व विहीन गठबंधन की राजनीति को समझ चुकी है। इस बार के चुनाव में 400 पर से भी अधिक सीटें जीत कर देश की जनता पीएम मोदी को तीसरी बार भारत के सशक्त प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। 

विज्ञापन





विज्ञापन





चिलचिलाती धूप में मेजा के सोरांव गांव के हेलीपैड पर गृह मंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:34 बजे उतरा। मंच पर चढ़ते ही अमित शाह ने बिना किसी औपचारिकता के सीधे माइक संभाल लिया। उन्होंने प्रयागराज की पावन धरा को नमन करने के साथ ही अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, लाल पद्मधर और राष्ट्र निर्माता महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को याद किया। उन्होंने महाकवि निराला, सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा और हरिवंश राय बच्चन जैसे अमर साहित्यकारों को भी याद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह ने कहा कि यह पावन भूमि हमेशा से समरसता और प्रेम को समर्पित रही है। गृह मंत्री ने श्रृंगवेरपुर धाम, भारद्वाज मुनि आश्रम, झूंसी के उल्टा किला के सांस्कृतिक वैभव को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने हमेशा से सोच समझकर सटीक और मजबूत निर्णय लिया है। उन्होंने जनता से पूछा- क्या आप देश में मजबूत प्रधानमंत्री चाहते हैं या हर साल में बदलने वाला पांच बार में पांच प्रधानमंत्री। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वाले इंडिया गठबंधन के नेताओं में अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, ममता दीदी, खड़गे और राहुल बाबा क्या कभी प्रधानमंत्री बन सकते हैं? क्या जनता ने उत्तर दिया- नहीं। फिर जनता मोदी का जय घोष करने लगी। 

अमित शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता खुलेआम कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी तो कश्मीर से धारा 370 को फिर वापस ले आएंगे। इंडिया गठबंधन के नेता मणि शंकर अय्यर पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कह रहे हैं। वह कहते हैं कि इसलिए पाकिस्तान को सम्मान देना चाहिए क्योंकि उसके पास परमाणु हथियार है। जबकि इंडिया गठबंधन वाले देश में परमाणु हथियारों को खुद खत्म करना चाहते हैं। ऐसे में इनकी मनसा क्या है यह आपको बताने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। शाह ने कहा कि सोनिया गांधी खरगे और राहुल बाबा को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता दिया गया था, लेकिन उन्होंने उस निमंत्रण को ठुकरा दिया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद न सिर्फ राम मंदिर का मुकदमा सुप्रीम कोर्ट से जीता है बल्कि वहां प्राण प्रतिष्ठा करके भारत के आध्यात्मिक सांस्कृतिक गौरव को विश्व में स्थापित कर दिया। 

शाह ने कहा कि पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी ने इस क्षेत्र में बहुत काम किया है। भाजपा ने इस बार केसरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र युवा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है। आप अपना वोट देकर नीरज त्रिपाठी को सिर्फ सांसद नहीं बनाएंगे, बल्कि तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री भी बनाकर देश को सौंपने का काम करेंगे। अमित शाह ने मुफ्त राशन, गरीबी मिटाने के साथ सड़कों, पुलों के जाल गरीबों को मिलने वाले आवास और शौचालय की मोदी सरकार की उपलब्धियां को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में विकसित और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed