{"_id":"5e08f66a8ebc3e881e6a4970","slug":"amit-shah-and-cm-yogi-will-stop-30-minutes-today-at-prayagraj-airport-allahabad-news-ald2642864180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह और सीएम योगी आज 30 मिनट रुकेंगे प्रयागराज एयरपोर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह और सीएम योगी आज 30 मिनट रुकेंगे प्रयागराज एयरपोर्ट पर
विज्ञापन
Amit Shah and CM Yogi will stop 30 minutes today at Prayagraj Airport
शाह और योगी आज 30 मिनट रुकेंगे एयरपोर्ट
0 चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट से दोनों लेंगे हेलीकॉप्टर
प्रयागराज। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तकरीबन 30 मिनट के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट में रहेंगे। दोनों ही यहां से चित्रकूट के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। रविवार को ही एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अफसर भी एयरपोर्ट पहुंचकर वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि गृहमंत्री दिन में 12 बजे विशेष विमान से बम्हरौली पहुंचेंगे। यहां 12.15 बजे वह राजकीय हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चित्रकूट इंटर कालेज चित्रकूट के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री भी 12 बजे बम्हरोली राजकीय हेलीकॉप्टर से पहुंच जाएंगे। वापसी में गृहमंत्री शाम 4.25 बजे हेलीकॉप्टर से बम्हरौली पहुंचेंगे। यहां से शाम 4.35 बजे गृहमंत्री दिल्ली के लिए एवं मुख्यमंत्री 3.40 बजे पहुंचने के बाद 3.50 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पार्टी के चुनिंदा पदाधिकारी सोमवार को एयरपोर्ट जाएंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और प्रशासन के अफसर दोनों का स्वागत करेंगे।